{"_id":"65ae9f0b579af8275a04ef94","slug":"the-team-went-to-hotels-dhabas-and-guest-houses-and-searched-the-records-sonipat-news-c-197-1-snp1003-12767-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: होटलों, ढाबों और गेस्ट हाउसों में जाकर टीम ने खंगाला रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: होटलों, ढाबों और गेस्ट हाउसों में जाकर टीम ने खंगाला रिकॉर्ड
Mon, 22 Jan 2024 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 22 Jan 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर एक होटल का रिकॉर्ड जांचती सुरक्ष
खरखौदा। गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के लिए सोमवार को सीआईडी, आईबी व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। टीम ने क्षेत्र के विभिन्न होटलों, ढाबों व गेस्ट हाउसों को जांचा। साथ ही संचालकों को जरूरी निर्देश दिए।
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही पुलिस की तरफ से भी लगातार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को जांचा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों की तरफ से जहां संदिग्ध पर नजर रखने के आदेश जारी किए गए हैं वहीं क्षेत्र के होटल-ढाबों पर भी लगातार तलाशी अभियान चलाने की बात कही गई है। ऐसे में सोमवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो, सीआईडी व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के सभी होटलों व ढाबों को खंगाला। इस दौरान वहां के रजिस्टर को भी चेक किया गया।
सीआईडी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी होटल संचालकों को आदेश दिए हैं कि वह उनके पास ठहरने वाले लोगों का एंट्री रजिस्टर में जरूर करें और बगैर आईडी लिए किसी को भी होटल का कमरा ना दें। साथ ही ढाबा संचालकों को भी सुरक्षा के मद्देनजर सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। टीम में एसआई तिलक राज, एएसआई संजय कुमार व एसए सुनील मौजूद रहे।