फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The team reached the house of the corporation councilor on the complaint of illegal connection, protest

अवैध कनेक्शन की शिकायत पर निगम पार्षद के घर पहुंची टीम, विरोध

Wed, 18 May 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The team reached the house of the corporation councilor on the complaint of illegal connection, protest
सोनीपत। नगर निगम की टीम पानी के अवैध कनेक्शन की शिकायत पर वार्ड-17 के पार्षद नवीन तंवर के घर सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में पहुंच गई। निगम की टीम ने जांच की तो पेयजल का कोई अवैध कनेक्शन नहीं मिला। इसके बाद पार्षद ने बेवजह बदनाम करने का आरोप लगाकर साथी पार्षदों को भी मामले की सूचना दी। इसके बाद पार्षद नगर निगम कार्यालय में एकत्रित हुए और अधिकारियों से जवाब तलब किया। मामले में मेयर निखिल मदान को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। मेयर ने अधिकारियों से दो दिन में इस मामले की रिपोर्ट मांगी। साथ ही अधिकारियों को जांच कर झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का कहा है।
विज्ञापन

निगम कार्यालय में हुई पार्षदों व अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें निगम पार्षद ने कहा कि उनको राजनीति के तहत निशाना बनाया जा रहा है। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में निगम अधिकारी समय पर पानी की आपूर्ति नहीं कर रहे। इसके चलते शहर के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। बेहतर पानी आपूर्ति करने की बजाय पर निगम की ओर से पेयजल के कनेक्शनों की जांच की जा रही है। निगम की टीम मंगलवार सुबह उसके घर पर पहुंची थी। टीम ने बताया था कि उसके घर पर अवैध कनेक्शन होने की शिकायत मिली है, लेकिन टीम को अवैध कनेक्शन मिला। झूठी शिकायत करने वाले लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे जो गलत है।
विज्ञापन

बैठक में कार्यकारी अभियंता निजेश का कहना है कि ये उनकी ड्यूटी है कि अवैध तरीके से कनेक्शन न हो। इसके लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। जांच के बाद 80 से ज्यादा नोटिस भी दिए जा चुके हैं और कई कनेक्शन भी काटे जा चुके हैं। अब सूचना मिलने पर टीम को वहां केवल जांच के लिए भेजा गया था। इस बात को बेवजह तूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मेयर निखिल मदान ने कहा कि यदि ऐसी कोई शिकायत आती भी है तो इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि किसी की प्रतिष्ठा धूमिल न हो। पार्षद शहर के गणमान्य व्यक्ति है। यदि उनके साथ ही ऐसा होगा आम जनता का विश्वास भी डगमगा जाएगा। यदि ऐसी कोई शिकायत है तो इसकी पहले जांच कर लें, उसके बाद ही आगे कार्रवाई की जाए। मेयर ने इस मामले में जांच कर झूठी शिकायत देने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed