फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The system got submerged in rain water, problems arose in disembarkation

Sonipat News: बारिश के पानी में डूबी व्यवस्था, उतराईं समस्याएं

Wed, 20 Aug 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The system got submerged in rain water, problems arose in disembarkation
फोटो : 15: सोनीपत में गुरुद्वारा मार्ग पर भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिले में मंगलवार को दोपहर बाद हुई मुसलाधार बारिश से सड़कों पर घुटने भर पानी भर गया। बारिश के पानी में जलनिकासी की व्यवस्था डूबी और समस्याएं उतरातीं नजर आईं। दो घंटे तक 55 मिमी हुई बारिश से हुए जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
जिले में इस साल जमकर बारिश हुई है। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार की सुबह आसमान साफ था। दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली और काले बादल छा गए।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे झमाझम बारिश हुई। 55 मिमी बारिश से पूरे शहर में पानी भर गया। शहर की सड़कों पर घुटने भर तक पानी भर गया। जलभराव के बीच वाहन बंद होने से जाम की स्थिति पैदा हो गई जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के गीता आश्राम, मुरथल रोड, कोर्ट रोड, सुभाष चौक, रेलवे स्टेशन रोड की स्थिति नदी जैसी हो गई। सड़क पर घुटने भर तक पानी भरने से ई-रिक्शा एवं दो पहिया वाहन बीच में बंद हो जा रहे थे। इसकी वजह से जाम की स्थिति बन गई।

जिला मुख्यालय के अलावा खानपुर कला में भी हल्की बारिश हुई। अन्य क्षेत्रों में स्थिति सामान्य रही। शहर की सड़कों पर हुए जलभराव से नगर निगम की ओर से नाला सफाई की कलई खुल गई। शहर के लोगों का कहना है कि अगर नालों की सफाई ठीक से कराई गई होती तो बारिश के बाद जलभराव की समस्या नहीं पैदा होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed