फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The son following the path of crime killed both mother and Mamta.

Sonipat News: अपराध की राह चल रहे बेटे ने मां और ममता दोनों को मार डाला

Mon, 08 Apr 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Apr 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
The son following the path of crime killed both mother and Mamta.
राई (सोनीपत)। खेड़ी मनाजात गांव में रविवार को एक बेटे ने मां के साथ उसकी ममता का भी कत्ल कर दिया। मां सिर्फ यही चाहती थी कि बेटा अपराध का रास्ता छोड़कर नेक राह पर चले, लेकिन बेटे को मां की नसीहत इतनी बुरी लगी कि उसने धारदार हथियार से अपनी ही मां का पेट चीर डाला। गांव में हुई इस वारदात से हर कोई स्तब्ध है।
विज्ञापन


गांव खेड़ी मनाजात निवासी निर्मला (49) पत्नी बलराज की रविवार की शाम उसी के इकलौते बेटे नवीन (28) ने पेट में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। परिजनों की मानें तो नवीन पिछले कुछ समय से गलत संगत में पड़ गया था। वह अपराध भी करने लगा था। नवीन के खिलाफ गुरुग्राम में अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ था। एक अन्य मामला मारपीट का भी उस पर दर्ज हुआ था।
विज्ञापन




मां निर्मला नहीं चाहती थी कि बेटा नवीन अपराध के दलदल में फंसे। वह अकसर उसे सही रास्ते पर लौटने के लिए समझाया करती थी। रविवार को भी निर्मला ने नवीन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात इतनी बिगड़ गई कि तैश में आए बेटे ने अपनी ही मां की तेजधार हथियार से जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बेटियों की हो चुकी है शादी



निर्मला की दो योगिता व रविता दो बेटियां हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। नवीन अभी अविवाहित था। इकलौता बेटा होने के नाते सभी उससे काफी स्नेह रखते थे, लेकिन वह गलत संगत में पड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed