फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The situation worsened due to record 102 mm of rain

रिकॉर्ड 102 एमएम बारिश से बिगड़े हालात, निकासी व्यवस्था ठप होने से आई आफत

Wed, 28 Jul 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
The situation worsened due to record 102 mm of rain
खरखौदा के दिल्ली मार्ग पर भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : Sonipat
जिले में बुधवार को हुई रिकॉर्ड 102 एमएम बारिश से हालात बिगड़े नजर आए। ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से निकासी व्यवस्था ठप होकर रह गई। शहर की सड़कों व गलियों में तीन फुट तक पानी भर गया। शनि मंदिर अंडरब्रिज में 10 फुट पानी भरने से शहर दो भागों में बंट गया। निचले इलाकों में घरों के अंदर भी पानी भर गया। जिसे निकालने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को ही मौसम में परिवर्तन हो गया था। जिसके चलते दिनभर रुक-रुककर बारिश होती। रात को बूंदाबांदी व बारिश का दौर जारी रहा। हालांकि बुधवार को दिन में आई रिकॉर्ड बारिश से हालत ही बिगड़ गई। झमाझम बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लोगों को बड़ी राहत मिली, वहीं शहरी क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से सड़कों व कॉलोनियों में घंटों तक पानी भरा रहा। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में महज दो डिग्री का अंतर रह गया। अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औसतन रिकॉर्ड 102 एमएम बारिश से नगर निगम की निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। शहर में जगह-जगह पानी भर गया। गीता भवन चौक, ककरोई चौक, बहालगढ़ रोड, कामी रोड, गोहाना रोड, वैक्सन कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, मॉडल टाउन, पुरखास रोड, सेक्टर-14 व 15, अग्रसेन चौक सहित अधिकतर स्थानों पर पानी भर गया। ड्रेनेज सिस्टम की सफाई व्यवस्था की पोल फिर खुल गई। शहरवासियों को कई प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ीं। शहर में पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सबसे अधिक बारिश राई ब्लॉक में 132 एमएम बारिश दर्ज
बुधवार को जिले में औसतन 102 एमएम बारिश दर्ज की गई। यह रिकॉर्ड बारिश है। सबसे अधिक बारिश राई ब्लॉक में दर्ज की गई। जहां मंगलवार रात से बुधवार शाम पांच बजे तक 132 एमएम बारिश हुई। इसके बाद गन्नौर में 122 एमएम, गोहाना में 113 एमएम, सोनीपत व खानपुर में 89-89 एमएम, खरखौदा ब्लॉक में 66 एमएम बारिश हुई। बुधवार को 15 घंटे के अंदर जिले में सालभर की 14 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। रातभर हल्की बारिश रहने से भू जलस्तर को भी काफी फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनि मंदिर अंडरिब्रज में भरा, सड़कों पर बदतर दिखे हालात
बारिश से शहरी क्षेत्रों के लोगों की परेशानी बढ़ गई। सोनीपत शहर में भी हुई बारिश के कारण वाहन चालकों के लिए रेलवे लाइन पार करना मुश्किल हो गया। सारंग रोड अंडरब्रिज के साथ शनि मंदिर रोड अंडरब्रिज के नीचे घंटों तक पानी जमा रहा। अंडरब्रिज में करीब दस फुट तक पानी भरा था। यही नहीं शहर की अधिकतर सड़कों पर जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बनी रही। कई वाहन पानी में बंद हो गए। सड़कों के अतिरिक्त बाजारों में दुकानों के अंदर और कई कॉलोनियों में घरों के अंदर पानी घुस गया। सरकारी कार्यालय भी जलभराव से बच नहीं पाए।
धान उत्पादक किसानों को खुशी, खरीफ सीजन की फसलों को फायदा
बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। बारिश के कारण खरीफ सीजन की फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। इसके लिए किसानों का लाखों रुपये का सिंचाई का खर्च भी कम हो गया है। बारिश होने से धान, ज्वार, बाजरा सहित अधिकतर फसलों की बढ़वार अब बेहतर ढंग से होगी। हालांकि कृषि विभाग ने कपास उत्पादक किसानों को सलाह दी है कि वह अपने खेतों में पानी जमा न होने दें। बारिश के बाद अगर खेत में पानी भरा रहता है तो उसकी निकासी सुनिश्चित करें। बारिश से सब्जी उत्पादक किसानों को हालांकि नुकसान झेलना पड़ सकता है।
शहर में दुकानदारों ने जताया रोष, मुआवजे की मांग
जलभराव से शहरी क्षेत्र के दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ककरोई चौक, गीता भवन चौक सहित कई क्षेत्रों दुकानों पर पानी घुस गया। दुकानदारों का सामान भी खराब हो गया। दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए मांग की कि शहर में पानी निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और दुकानदारों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।
गोहाना शहर में सड़कों पर भरा रहा पानी
गोहाना में भारी बारिश से शहर में अधिकतर सड़कों पर पानी भर गया। शहर के सेक्टर-7 में सड़कों पर भी पानी भर गया। लक्ष्मी नगर में लोगों के घरों में पानी घुस गया। सड़कों पर जलभराव और लगातार बारिश होने से कम लोग घरों से बाहर निकले।
खांडा में घरों में पानी घुसने से लोगों में रोष
खरखौदा क्षेत्र के गांव खांडा के घरों में पानी घुस गया, जिससे सामान खराब हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी निकासी के दो पाइप बंद कर दिए हैं, जिसके कारण 30 से ज्यादा घरों में भी पानी घुस गया है। कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीण सुरेंद्र ने बताया कि बारिश के पानी के कारण घरों में रखा सामान खराब हो गया है। एसडीएम डॉ. अनमोल ने गांव खांडा में बारिश के पानी की निकासी करवाने के लिए बीडीपीओ खरखौदा को आदेश दिए हैं। इसके बाद टीम गांव में निरीक्षण करने के लिए पहुंची।
गन्नौर में कई इलाकों में जलभराव
गन्नौर में बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। शहर के रेलवे रोड, नगरपालिका रोड, बादशाही रोड, गढ़ी झंझारा रोड, पांची रोड सहित लगभग सभी मोहल्लों में जलभराव हुआ। कई कॉलोनियों में घरों में भी पानी घुस आया। उधर किशनपुरा स्थित गोशाला के साथ लगती गलियों व छोटी अनाज मंडी में लोगों की मुसीबत और बढ़ गई, जब पानी के साथ गोशाला से निकलकर कीचड़ फैल गया।
राई उप तहसील व औद्योगिक क्षेत्र में भरा पानी
हाईवे किनारे सर्विस रोड सहित निचले इलाकों में बारिश से जलभराव हो गया। राई, कुंडली, लिवासपुर, नाथुुपुर, सबौली और मुरथल औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव हो गया। इसके कारण हाईवे सहित जगह-जगह जाम लग गया। सुबह से शाम तक यही हालात रहे। उप तहसील राई में भी पानी भर गया।
बारिश में भारी वाहनों की शहर में प्रवेश पर रोक की मांग
जिला व्यापार मंडल ने बारिश के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक की मांग की है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंगला ने कहा कि सड़कों पर भरे पानी के बीच से जब वाहन गुजरते हैं तो दबाव बढ़ने से पानी आसपास की दुकानों में घुसता है। ऐसे में सामान खराब होने से आर्थिक नुकसान होता है। वहीं, शहर में जाम की भी स्थिति बनती है। ककरोई रोड पर पानी भरने से वहां से व्यक्ति का शव लेकर गुजर रहे लोगों को घुटनों तक पानी से निकलकर जाना पड़ा।
वर्जन
पानी निकासी की व्यवस्था के लिए अलग-अलग क्षेत्र के हिसाब से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निचले क्षेत्रों में मोटर लगाई गई है। साथ के साथ निकासी करवाई जा रही है। ऐसे स्थानों को चिह्नित भी किया जा रहा है, ताकि सुधार किया जा सके।
- सुभाष चंद्र, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
मानसून के सक्रिय होने से जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बुधवार को अच्छी बारिश हुई है। खरीफ सीजन की फसलों को फायदा पहुंचा है। किसानों को कपास और बाजरे के खेत में से पानी निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। बारिश से हरे चारे की फसलों को भी फायदा हुआ है।

- डॉ. अनिल सहरावत, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।

गोहाना रोड पर भरे पानी में बारिश के दौरान दाह संस्कार के लिए शव को लेकर जाते परिजन। संवाद

गोहाना रोड पर भरे पानी में बारिश के दौरान दाह संस्कार के लिए शव को लेकर जाते परिजन। संवाद- फोटो : Sonipat

शनि मंदिर रेलवे अंडरब्रिज में भरा बारिश का पानी। संवाद

शनि मंदिर रेलवे अंडरब्रिज में भरा बारिश का पानी। संवाद- फोटो : Sonipat

गोहाना रोड पर भरे पानी में बंद पड़ी गाडिय़ों को धक्का लगाते वाहन चालक। संवाद

गोहाना रोड पर भरे पानी में बंद पड़ी गाडिय़ों को धक्का लगाते वाहन चालक। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed