फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The sewerage system in the Khatiyon Wali Gali of Lehrada has not improved

Sonipat News: लहराड़ा की खातियों वाली गली में सीवरेज व्यवस्था नहीं सुधरी

Wed, 14 Oct 2026 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The sewerage system in the Khatiyon Wali Gali of Lehrada has not improved
सोनीपत। लहराड़ा की खातियों वाली गली में सीवरेज निकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लंबे समय से गली की नालियों को एनएचएआई के नाले से जोड़कर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

नालियां भी पक्की नहीं हैं और ओवरफ्लो होने के कारण दूषित पानी घरों के बाहर जमा हो रहा है। समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय नगर निगम की ओर से गली का स्तर ऊंचा उठाने की योजना तैयार किए जाने पर स्थानीय निवासी शीला देवी ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि निकासी व्यवस्था दुरुस्त किए बिना सड़क ऊंची करने से समस्या और बढ़ सकती है। शीला देवी के अनुसार, दूषित पानी घर के बाहर जमा रहने से उनका बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निगम आयुक्त को 7, 9, 10, 21 सितंबर व 6 और 13 अक्तूबर को शिकायत दी। 7 सितंबर को पुलिस आयुक्त, 17 जुलाई को मानवाधिकार आयोग और 1 अक्तूबर को सीएम विंडो पर भी शिकायत देकर समाधान की मांग की गई।
उनका आरोप है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। शीला देवी ने निगम आयुक्त से मांग की है कि सड़क निर्माण से पहले सीवरेज निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि घरों के बाहर दूषित पानी जमा होने से लोगों को राहत मिल सके।

नगर आयुक्त हर्षित कुमार ने कहा कि लहराड़ा की खातियों वाली गली में होने वाले निर्माण कार्य में एक परिवार अड़चन डाल रहा है। मैंने आज ही अधिकारियों के साथ गली का निरीक्षण किया है।
अगर परिवार ने दोबारा अड़चन डालने की प्रयास किया तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। गली का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed