फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The sewer has been overflowing in Baba Colony for the last three months, causing problems.

Sonipat News: बाबा कॉलोनी में तीन माह से मुसीबत बनकर ओवरफ्लो हो रहा सीवर

Sun, 05 Apr 2026 07:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Apr 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
The sewer has been overflowing in Baba Colony for the last three months, causing problems.
फोटो : : सोनीपत की बाबा कॉलोनी में पानी निकासी न होने के लिए सीवर हुआ ओवरफ्लो। स्रोत: पाठक
संंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बाबा कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। पानी निकासी ठप होने से घरों के अंदर पानी घुस रहा है।लोगों का आरोप है कि नगर निगम अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
सुनील बैरागी, कमलेश, कर्मबीर, अंकित ने बताया कि तीन माह से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। यहां नई सीवर लाइन डाली गई थी लेकिन अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत या तकनीकी खामी के कारण यह पूरी तरह से फेल है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि सीवर से पानी की निकासी बिल्कुल नहीं हो रही है। कॉलोनी की गलियां तालाब बन चुकी हैं। कॉलोनी वासियों ने आरोप लगाया है कि अगर लाइन सही तरीके से डाली गई होती तो रोजाना टैंकर बुलाने की नौबत नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि चुनाव से पहले इस तकनीकी खामी को दूर कर स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे आने वाले समय में कड़ा फैसला लेने के लिए मजबूर होंगे।

वर्जन
बाबा कॉलोनी से लहराड़ा तक सीवर लाइन डालने के लिए 70 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर लगाकर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन डाली जाएगी। -विकास कुमार, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed