{"_id":"658732b6676a168a8b0ea5e4","slug":"the-same-case-in-which-goldencar-was-accused-of-attack-in-halwai-hatta-sonipat-news-c-197-1-snp1001-11288-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हलवाई हट्टा में जिस स्वर्णकार ने हमले का आरोप लगाया उसी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हलवाई हट्टा में जिस स्वर्णकार ने हमले का आरोप लगाया उसी पर केस
Sun, 24 Dec 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। हलवाई हट्टा स्थित बड़ा बाजार में शुक्रवार को लेनदेन के विवाद में स्वर्णकार पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। स्वर्णकार ने दुकान में बुलाकर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर एक पक्ष ने बाजार बंद कर चौकी में रोष भी जताया था।
वेस्ट रामनगर निवासी देवेंद्र उर्फ देव ने पुलिस को बताया कि वह हलवाई हट्टा में डी देव ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। वह शुक्रवार को दुकान पर थे। उनका गांव फाजिलपुर निवासी हर्ष के साथ पैसों का लेनदेन है। हर्ष भी स्वर्णकार है और उनकी हलवाई हट्टा में दुकान है। उनके पास राजेश की कॉल आई थी। जिन्होंने उन्हें हर्ष की दुकान पर बुलाया था। वह दुकान पर गए थे तो वहां पर हर्ष, उनके चाचा मोनू व उनका दोस्त अमित मिले थे। पैसों को लेकर तीनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिस पर वह भागने लगे तो शटर में उलझ कर गिरने से हर्ष की दुकान का शीशा टूट गया था। उनके पैर में भी चोट लगी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं इससे पहले दिन दूसरे पक्ष के मोनू ने उनकी दुकान में आकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद स्वर्णकारों ने दुकान बंद कर रोष भी जताया था। मोनू पक्ष ने दूसरे पक्ष पर रुपये मांगने व हमला करने का आरोप लगाया था। अब पुलिस ने देवेंद्र के बयान पर मुकदमा दर्ज किया है।