फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The runners of The Great India Run who reached Sonipat from Srinagar were warmly welcomed

श्रीनगर से सोनीपत पहुंचे द ग्रेट इंडिया रन के धावकों का किया जोरदार स्वागत

Mon, 15 Aug 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The runners of The Great India Run who reached Sonipat from Srinagar were warmly welcomed
द ग्रेट इंडिया रन में शामिल 11 धावकों का स्वागत कर मशाल भेंट करते प्रशिक्षक कुलदीप मलिक व अन्य। सं? - फोटो : Sonipat
द ग्रेट इंडिया रन-2022 के तहत श्रीनगर के लाल चौक से दौड़ प्रारंभ करने वाले 11 धावकों की टीम रविवार को सोनीपत पहुंची। हाथों में तिरंगा, दिल में देशभक्ति का जज्बा व जुबान पर भारत माता की जयकार करते हुए पहुंचे धावकों का जिला वासियों व खिलाड़ियों ने अभिनंदन किया। पूर्व विकेट कीपर सबा करीम, प्रशिक्षक राजकुमार शर्मा, कुलदीप मलिक व सुनील शर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ियों का स्वागत किया। द ग्रेट इंडिया रन में शामिल एथलीटों की झलक पाने को नगरवासी उमड़ पड़े। बाद में टीम को शुभकामना देते हुए दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत 11 धावकों की टीम ने 5 अगस्त को श्रीनगर के लाल चौक से दौड़ प्रारंभ की। चार राज्यों में गुजरकर इंडिया गेट तक 829 किलोमीटर का सफर तय करने वाले 11 खिलाड़ियों के पड़ाव का इंतजाम सोनीपत के छोटूराम धर्मशाला में किया गया। इनमें 9 पुरुष खिलाड़ी (अरुण भारद्वाज, अरुण मिश्रा, रमेश एनएस, चिराग धारीमल जैन, मोनू मीणा, अनूप शर्मा, रितेश उदार, सुरेंद्र कुमार सहरावत व धीरज कुमार) व दो महिला खिलाड़ी (मोनिका करमा व अंजलि चौरसिया) शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने एक स्वर में कहा कि देश के लिए कुछ कर गुजरने के जज्बे के साथ आगे बढ़ें। स्वस्थ रहें, फिट रहें और देश को विकास पथ पर आगे बढ़ाने में योगदान दें। द ग्रेट इंडिया रन के धावकों को शुभकामनाओं के साथ इंडिया गेट दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

देशभक्ति के जज्बे को मिला बल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर एवं कमेंटेटर सबा करीम ने कहा कि यह गौरवमयी सफर है। जिसमें शामिल होना परम सौभाग्य की बात है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे क्रिकेटर विराट कोहली के प्रशिक्षक राजकुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा के रूप में बड़ी मुहिम चलाई है, जिसमें इन खिलाड़ियों ने विशेष रूप से आहुति डाली है। इस नई शुरुआत में हर किसी को साथ आना चाहिए। इससे देशभक्ति के जज्बे को बल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे बढ़ने के लिए मेहनत जरूरी
भारतीय महिला कुश्ती टीम के पूर्व मुख्य प्रशिक्षक कुलदीप मलिक ने तिरंगा यात्रा में शामिल खिलाड़ियों युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मेहनत जरूरी है। कठोर परिश्रम, लगन व निष्ठा से देश के साथ अपने भविष्य निर्माण की दिशा में आगे बढे़ं। हरियाणा फुटबाल फेडरेशन के पूर्व महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि सोनीपत खिलाड़ियों की धरती है। यहां के खिलाड़ियों ने हर स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।

 हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ते हुए सोनीपत पहुंचे द ग्रेट इंडिया रन में शामिल धावक। संवाद

हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ते हुए सोनीपत पहुंचे द ग्रेट इंडिया रन में शामिल धावक। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed