{"_id":"68531b1052647d552507aec4","slug":"the-roof-of-a-bpl-familys-house-collapsed-in-tharu-village-due-to-rain-sonipat-news-c-197-1-snp1008-138234-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बारिश से गांव ठरू में बीपीएल परिवार के मकान की गिरी छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बारिश से गांव ठरू में बीपीएल परिवार के मकान की गिरी छत
Thu, 19 Jun 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो 20- सोनीपत के गांव ठरू में बारिश के चलते बीपीएल परिवार के मकान की गिरी छत। स्रोत : ग्रामीण
सोनीपत। गांव ठरू में बारिश के चलते एक बीपीएल परिवार के मकान की छत गिर गई। इससे परिवार को काफी नुकसान हुआ है। राहत के लिए कोई व्यवस्था न होने से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग की।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिला में करीब 5200 परिवार के लिए मकान बनाने को राशि आवंटन की जानी थी, लेकिन अब तक केवल 3000 लोगों को ही इस योजना में शामिल किया गया है। पंचायत सचिवों की ओर से शेष 2200 मकान का सर्वे भी किया गया है, लेकिन उन्हें अब तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जरूरतमंदों को केवल आंकड़ों तक सीमित कर रही है, जमीनी हकीकत पर इन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।
जिला पार्षद ने बताया कि पहली किस्त की राशि मिलने के बाद कई लाभार्थियों ने मकान बनवाना शुरू कर दिया है, लेकिन दूसरी किस्त जारी नहीं होने के कारण उनके मकान का निर्माण अधर में लटक गया है। बारिश के मौसम के चलते अधूरे मकानों में रह रहे इन परिवारों को दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है। यह एक तरफ गर्मी तो दूसरी ओर बारिश की मान झेलने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से दूसरी किस्त की राशि शीघ्र जारी करवाने की मांग की, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके। साथ ही शेष बचे 2200 आवेदन को भी जल्द पास करवाने की मांग की।