फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The RoB at Agwanpur Gate will be completed by December, but the RoB is stuck due to lack of NOC from the Forest Department.

Sonipat News: अगवानपुर फाटक पर आरओबी दिसंबर तक बनेगा, आरयूबी वन विभाग की एनओसी के अभाव में अटका

Thu, 02 Oct 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 02 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The RoB at Agwanpur Gate will be completed by December, but the RoB is stuck due to lack of NOC from the Forest Department.
गन्नौर। अगवानपुर रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। साथ में प्रस्तावित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) का निर्माण वन विभाग से एनओसी न मिलने से अटका हुआ है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक को पार करने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की शिकायत और निर्माण में आ रही अड़चनों को देखते हुए बुधवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों के इंजीनियरों के साथ निर्माण स्थल का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से काम रुकने के कारणों की जानकारी ली और सभी विभागों को आपसी तालमेल स्थापित करके जल्द समस्याओं को सुलझाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने विधायक को बताया कि आरयूबी और आरओबी दोनों का काम अधूरा होने से उनका आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। मजबूरी में वे पैदल ही रेलवे ट्रैक को पार कर रहे हैं जो सीधे तौर पर सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। 23 सितंबर को रेलवे ट्रैक पार करते समय बाइक नई दिल्ली से कटरा जा रही वंदेभारत ट्रेन (22477) की चपेट में आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही थी कि बाइक चालक ने बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई थी। ग्रामीणों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
आरओबी दिसंबर तक होगा पूरा
हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम (एचएसआरडीसी) के डीजीएम नरेंद्र कुमार ने आश्वस्त किया कि आरओबी का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। केवल रेलवे ट्रैक के ऊपर का हिस्सा बचा है, जिसे दिसंबर तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा यह प्रोजेक्ट जनता की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा है।

विभागों को आपसी तालमेल से जल्द अड़चनें दूर करनी होंगी। उनके साथ एसडीएम प्रवेश कादियान, डीजीएम नरेंद्र कुमार, रेलवे से एक्सईएन नवीन छिक्कारा, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अनिल चहल, वन विभाग से से विशाल, अगवानपुर के पूर्व सरपंच रामचंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed