फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The public was affected by the power cut, due to the complaint with the SE, workers started committing indecency, commotion

बिजली कट से जनता बेहाल, एसई के पास शिकायत लेकर जाने पर व्यापारियों संग कर्मी करने लगे अभद्रता, हंगामा

Tue, 11 Aug 2020 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
The public was affected by the power cut, due to the complaint with the SE, workers started committing indecency, commotion
एसई कार्यालय पर प्रदर्शन करते कच्चे क्वार्टर मार्केट के व्यापारी - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर में पिछले काफी दिनों से लगातार बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं, जिससे आम जनता के साथ ही व्यापारी भी बेहाल हो गए हैं। बिजली निगम के अधिकारियों से लगातार शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर कच्चे क्वार्टर के व्यापारी जब एसई से मिलने कार्यालय पर पहुंचे तो उनको मिलने से रोक दिया गया और उनको साथ अभद्रता की गई। जिससे गुस्साए व्यापारियों ने वहां हंगामा कर दिया, इसके बाद एक्सईएन सिटी वहां पहुंच गए। एक्सईएन के सामने अभद्रता करने वाले कर्मचारी के साथ व्यापारियों की नोकझोंक के बाद कई घंटे हंगामा होता रहा। एक्सईएन ने तुरंत एसडीओ को कच्चे क्वार्टर की बिजली आपूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए और उसके बाद आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं, तो शहर में बिजली के अघोषित कट भी लगातार लग रहे हैं। शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा जरूर अधिकारी करते हैं, लेकिन इन 24 घंटे में लगभग 15 घंटे की बिजली आपूर्ति हो रही है। यहां कई-कई घंटे के अघोषित कट लगा दिए जाते हैं और इसका असर व्यापार पर भी पड़ रहा है। व्यापारियों को दुकानों के अंदर गर्मी में बैठना पड़ता है तो ग्राहक भी गर्मी के कारण दुकानों में अंदर नहीं रुकते हैं। इस तरह से पिछले कई दिनों से परेशानी झेल रहे कच्चे क्वार्टर मार्केट के व्यापारी सोमवार को समस्या के समाधान के लिए प्रधान राकेश चोपड़ा के नेतृत्व में एकत्र होकर एसई कार्यालय पहुंचे। जहां वह अपनी समस्या बताने के लिए एसई से मिलने जाने लगे तो उनको बाहर बैठे कर्मी ने रोक दिया और उनके साथ अभद्रता करने लगा। व्यापारियों का आरोप है कि कर्मी ने उनको धमकी तक दी तो इससे व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों ने बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। वहां हंगामा होता देखकर एक्सईएन सिटी जेसी शर्मा पहुंच गए तो व्यापारियों ने उनको पूरा मामला बताया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कई-कई घंटे बिजली गायब रहती है और बिजली घर पर कोई उनके फोन तक नहीं उठाता है। अब वह समस्या लेकर आए हैं तो कर्मचारी उनके साथ अभद्रता कर रहे हैं। उसी समय वहां अभद्रता करने वाला कर्मचारी भी पहुंच गया तो एक्सईएन के सामने ही व्यापारियों व कर्मचारी के बीच में नोकझोंक होने लगी। वहां एक्सईएन ने बताया कि वह बिजली निगम का कर्मचारी नहीं है और वह ठेका कर्मी है। वहां व्यापारियों का गुस्सा बढ़ता देखकर कर्मचारी खिसक लिया। उसी समय एक्सईएन जेसी शर्मा ने एसडीओ मॉडल टाउन को फोन करके कच्चे क्वार्टर की बिजली आपूर्ति को शुरू कराने के निर्देश दिए तो उसके कुछ देर बाद ही आपूर्ति सुचारू हो गई।
विज्ञापन

--
कार्यालय के बाहर हंगामा होता रहा, एसई अंदर बैठे रहे
कच्चे क्वार्टर के व्यापारी एकत्र होकर एसई कार्यालय पहुंचे और वहां एसई से नहीं मिलने देने पर हंगामा शुरू कर दिया गया। वहां काफी देर तक कर्मचारियों व व्यापारियों के बीच नोकझोंक होती रही और वहां हंगामा होता रहा। उसके बावजूद एसई अंदर बैठे रहे और वहां हंगामा होता देखकर भी बाहर नहीं आए। जब एक्सईएन जेसी शर्मा ने व्यापारियों को समझाकर शांत कर दिया, तब एसई अपने कार्यालय से बाहर निकले। व्यापारियों के प्रधान राकेश चोपड़ा का कहना है कि शहर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है और इस कारण शहर में बवाल हो सकता है। बिजली निगम के अधिकारी समस्या को सुनने के लिए तैयार तक नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
असावरपुर के लोगों ने भी बिजली आपूर्ति को लेकर रोष जताया
असावरपुर गांव में बिजली आपूर्ति सही नहीं होने से लोग परेशान है। लोगों का आरोप है कि उनके यहां शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है और वह अधिकारियों के पास जाते है तो समस्या तक नहीं सुनी जाती है। उनके यहां एक ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से दूसरे की मंजूरी हो चुकी है, लेकिन उसको नहीं लगाया जा रहा है। असावरपुर के हरिप्रकाश आंतिल का आरोप है कि वह सामान लेने फाजिलपुर बिजली घर पर गए, लेकिन वहां से उनको सामान नहीं दिया गया। बिजली समस्या का समाधान नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

--
किसी जगह लाइन में फाल्ट आने के अलावा ब्रेकडाउन होने के कारण समस्या हो सकती है। कच्चे क्वार्टर की समस्या का तुरंत समाधान कराया गया और व्यापारियों को आगे भी समस्या होने पर सीधे बताने के लिए नंबर भी दिया गया है।
-जेसी शर्मा, एक्सईएन सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed