फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Prime Minister will visit Sonipat on the 17th and will give many gifts to Haryana.

Sonipat News: प्रधानमंत्री 17 को आएंगे सोनीपत, हरियाणा को देंगे कई सौगात

Tue, 07 Oct 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The Prime Minister will visit Sonipat on the 17th and will give many gifts to Haryana.
फोटो 20: सोनीपत के राई ​स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में प्रधानमंत्री की रैली को लेकर कार्यक्
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्तूबर को राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई से एक बार फिर प्रदेश को विकास की नई उड़ान देंगे। प्रदेश में भाजपा सरकार के 11 वर्ष और तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर आयोजित रैली में प्रधानमंत्री दर्जन से अधिक सड़क, औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


एक दशक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दूसरा दौरा होगा जब वह राई की इसी धरती से हरियाणा को नई योजनाओं की सौगात देंगे। वर्ष 2015 में उन्होंने यहीं से कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) पेरिफेरल-वे व कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में जब केजीपी एक्सप्रेसवे की सौगात मिली थी तब राई और कुंडली औद्योगिक क्षेत्र विकास की दहलीज पर खड़े थे लेकिन आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। खरखौदा आईएमटी, मारुति इंडस्ट्रियल प्लांट, ग्रीनफील्ड हाईवे, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-मेरठ-लोहारू प्रोजेक्ट जैसी परियोजनाओं ने सोनीपत को औद्योगिक और लॉजिस्टिक दृष्टि से देश के मानचित्र पर मजबूत पहचान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का कर सकते हैं शुभारंभ

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे, ग्रीनफील्ड हाईवे, दिल्ली-मेरठ-लोहारू हाईवे, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) तथा मारुति इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट जैसी योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर सकते हैं। इन परियोजनाओं के शुरू होने से उत्तर भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक गलियारा आकार लेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया रैली स्थल का निरीक्षण



प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, पुलिस आयुक्त ममता सिंह और उपायुक्त सुशील सारवान ने राई स्थित आयोजन स्थल का दौरा किया। बड़ौली ने कहा कि यह रैली हरियाणा के विकास की नई दिशा तय करेगी। प्रधानमंत्री मोदी प्रदेशवासियों को कई नई परियोजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि यह अवसर भाजपा के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक क्षण साबित होगा। उन्होंने हेलिपैड, वीआईपी रूट, आयोजन स्थल तथा पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर आज से ही सफाई कार्य शुरू कर दिया जाए।

सुरक्षा इंतजाम सख्त, ड्रोन व सीसीटीवी से होगी निगरानी

कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने बताया कि पूरे आयोजन स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। ट्रैफिक और पार्किंग के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा जांच और प्रवेश नियंत्रण प्रणाली भी सुदृढ़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed