फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The policeman raped bluffing job

पुलिसकर्मी ने नौकरी का झांसा दे किया रेप

Fri, 12 Sep 2014 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 12 Sep 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन

एक छात्रा ने दिल्ली पुलिस के जवान पर दुराचार का आरोप लगाया है। आरोप है कि जवान ने उसे दिल्ली पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर फंसाया। बाद में नौकरी दिलाने से मना कर दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत जिला निवासी एक छात्रा ने बताया कि वह दिल्ली के एक कॉलेज में पढ़ती है। वहां पर दिल्ली पुलिस में नौकरी करने वाले मोखरा निवासी नरेंद्र के संपर्क में आई। नरेंद्र ने उसे दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने की बात कही। इसी बहाने उसने उसे रोहतक के सेक्टर 2 स्थित एक कमरे पर बुलाया।
विज्ञापन


यह कमरा उसने किराए पर लिया हुआ है। कमरे पर नरेंद्र ने छात्रा के साथ दुराचार किया। इसके बाद लगातार वह एक महीने तक ऐसा करता रहा। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस के जवान मोखरा निवासी नरेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed