{"_id":"67a7b5f771721c8ab30813af","slug":"the-police-administration-along-with-the-traders-will-make-the-city-jam-free-sonipat-news-c-197-1-snp1008-131997-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पुलिस प्रशासन व्यापारियों के साथ मिलकर शहर को करेगा जाम मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पुलिस प्रशासन व्यापारियों के साथ मिलकर शहर को करेगा जाम मुक्त
Sun, 09 Feb 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शहर को जाम मुक्त करने के लिए पुलिस प्रशासन व जिला व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मिशन चौक पर बैठक की। बैठक में डीसीपी नरेंद्र कादियान, गोहाना डीसीपी रविंद्र तोमर, एसीपी राहुल देव, शहरी थाना एसएचओ महेश कुमार, यातायात एसएचओ देशराज ने भाग लिया।
बैठक में डीसीपी नरेंद्र कादियान ने व्यापारियों के साथ तिरंगा चौक, ककरोई चौक, मिशन चौक, फ्लाईओवर के नीचे व गीता भवन चौक पर लगने वाले जाम के बारे में विचार विमर्श किया। साथ ही जाम को लेकर व्यापारियों से सुझाव मांगे गए। डीसीपी नरेंद्र कादियान ने बताया कि शुक्रवार से मिशन रोड की ओर से फ्लाईओवर पर दोपहिया वाहनों पर लगी रोक को व्यापारियों के आवेदन पर हटा दिया है। अब दोपहिया वाहन चालक पहले की तरह आवागमन कर सकते हैं। साथ ही व्यापारियों की ओर से दिए गए कई सुझाव पर मौके पर ही अमल करने के निर्देश जारी किए गए।
डीसीपी नरेंद्र कादियान ने बताया कि जिला व्यापार मंडल के सहयोग से सोमवार से अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी। जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला के सुझाव पर कन्या महाविद्यालय के बाहर महिला पुलिस तैनात किए जाने का आदेश दिया गया। सड़क पर अवैध पार्किंग में खड़ी गाड़ियों का चालान करने की बात कही गई। वहीं जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने सभी व्यापारियों को अपनी दुकान के बाहर कम से कम सामान निकालने व रेहड़ियों को दुकानों से सटाकर लगवाने का आह्वान किया। बैठक में जिला व्यापार मंडल के चेयरमेन संजय वर्मा, शहरी कार्यकारी अध्यक्ष पवन तनेजा, मिशन चौक मार्केट के प्रधान रामनारायण गोयल, राकेश गोयल, ललित गोयल, राकेश जैन व सुभाष गुप्ता रहे।