फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonia stood first in the cooking competition, and Kusum secured the top spot in the Rangoli competition.

Sonipat News: व्यंजन प्रतियोगिता में सोनिया व रंगोली में कुसुम रही प्रथम

Thu, 01 Oct 2026 02:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Sonia stood first in the cooking competition, and Kusum secured the top spot in the Rangoli competition.
फोटो - बुटाना गांव में कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करती हुई। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। मुंडलाना खंड के गांव बिचपड़ी में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में महिलाओं के लिए व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिताएं कराई गईं। व्यंजन प्रतियोगिता में सोनिया ने प्रथम और सरोज ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि रंगोली प्रतियोगिता में कुसुम प्रथम और मीना द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना शर्मा, मुंडलाना खंड अध्यक्ष सुशीला और महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ जसवंती शामिल हुईं। सीडीपीओ ने बताया कि 25 सितंबर से सात अक्तूबर तक सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान ‘आपकी बेटी हमारी बेटी’ योजना के तहत तीन बालिकाओं की माताओं को 21-21 हजार रुपये के एलआईसी बांड दिए गए। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छह माह से अधिक आयु के बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरवाइजर प्रीति चहल, प्रिया, प्रियंका और कोमल समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed