फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The pending demands of the employees should be resolved soon

Sonipat News: कर्मचारियों की लंबित मांगों का जल्द समाधान किया जाए

Tue, 11 Mar 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The pending demands of the employees should be resolved soon
फोटो 05- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में कार्यकारी अभियंता के साथ ब
सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित जनस्वास्थ्य विभाग की यूनियन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता से मिला।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने ब्रांच प्रधान विनोद शर्मा की अध्यक्षता में मॉडल टाउन स्थित कार्यालय में कार्यकारी अभियंता मोहम्मद आशिक से कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बैठक की।
विज्ञापन

ब्रांच प्रधान विनोद शर्मा ने मांग की, कि कर्मचारियों की लंबित मांगों का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के बकाया स्वास्थ्य, एलटीसी व जीपीएफ बिलों के भुगतान जल्द किए जाएं। कर्मचारियों को पंखे, कुर्सी, जूते व सुरक्षित किट व अन्य आवश्यक सामान मुहैया करवाया जाए। जर्जर हो चुके जलघरों की मरम्मत करवाई जाए। कर्मचारियों के आई कार्ड भी बनाए जाए। कार्यकारी अभियंता ने कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज, उप प्रधान रमेश कुमार, रणबीर सिंह, मुख्य सलाहकार शंभू कुमार, साहिल, महाबीर सिंह व अमित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed