फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The pace of lifting is slow, there is no space in the market and purchase center.

Sonipat News: उठान की गति धीमी, मंडी व खरीद केंद्र में जगह नहीं

Sat, 20 Apr 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
The pace of lifting is slow, there is no space in the market and purchase center.
सोनीपत के कासंडी खरीद केंद्र के पास खेत उतारी गई गेहूं की फसल। संवाद
सोनीपत/गोहाना। मंडियों व खरीद केंद्रों में गेहूं की आवक तेज हो चुकी है, लेकिन उठान धीमा होने के कारण किसानों को अपना गेहूं उतारने में परेशानी हो रही है। कई खरीद केंद्रों में गेहूं डालने की जगह नहीं बची है। ऐसी स्थिति में कासंडी, सरगथल व सनपेड़ा खरीद केंद्रों में बनी हुई है। खरीद केंद्रों के पास खेतों में किसानों की फसलें उतरवाई जा रही है।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में अब तक 17.50 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से 16 लाख 22 हजार 930 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। मात्र 4 लाख 92 हजार 160 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है। गोहाना मंडी में 9 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है। बारिश की संभावना होने पर किसानों व आढ़तियों को परेशानी बढ़ जाती है। प्रशासन की ओर से एजेंसियों को गेहूं का उठान करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन फसल में नमी व मजदूरों की कमी का हवाला देकर एजेंसियां फसल का उठान नहीं कर रही है।
विज्ञापन

सोनीपत की अनाज मंडी में शुक्रवार को 32000 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। वहीं मुरथल मंडी में 12 हजार क्विंटल की खरीद हुई। गोहाना मंडी में 1.06 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। बरोदा खरीद केंद्र में 8000 क्विंटल और रूखी खरीद केंद्र में 6729 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। खरखौदा अनाज मंडी में 70 हजार क्विंटल और फरमाणा खरीद केंद्र में 32 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। गन्नौर मंडी व खरीद केंद्रों में 438582 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। जिसमें से 425666 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। इनमें से 128905 क्विंटल गेहूं का उठान हो सका है। उठान कम होने के कारण किसानों को अपना गेहूं उतारने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed