फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The owner of the ambulance was also arrested in the case of recovering Rs. 57500 for 50 km.

50 किमी के 57500 रुपये वसूलने के मामले में एंबुलेंस का मालिक भी गिरफ्तार

Sun, 16 May 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
The owner of the ambulance was also arrested in the case of recovering Rs. 57500 for 50 km.
कोरोना संक्रमित को सोनीपत से पानीपत अस्पताल ले जाने के नाम पर 50 किलोमीटर के 57500 रुपये वसूलने के आरोपी एंबुलेंस मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

सारंग रोड के रहने वाले नरेश ने 14 मई को सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया था कि उसने कोरोना संक्रमित होने पर भाई महेश को 22 अप्रैल को सेक्टर-15 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। एक दिन बाद ही उसके भाई की हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए कह दिया था। जिस पर उन्होंने एंबुलेंस चालक सुरेंद्र को बुलाया था। एंबुलेंस चालकने करीब 50 किलोमीटर दूर पानीपत जाने के लिए उनसे 57500 रुपये वसूल लिए। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया था। सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्पण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी एंबुलेंस चालक गांव शहजादपुर निवासी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया था। रात को पुलिस ने एंबुलेंस मालिक नरेंद्र नगर निवासी रवींद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed