फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The new grain market will now be called Atal Grain Market; the proposal was passed in the meeting.

Sonipat News: नई अनाज मंडी अब अटल अनाज मंडी, बैठक में हुआ प्रस्ताव पारित

Wed, 31 Dec 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 31 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The new grain market will now be called Atal Grain Market; the proposal was passed in the meeting.
फोटो 12: सोनीपत के गन्नौर मार्केट कमेटी कार्यालय में किसान ओमप्रकाश को चेक सौंपते कमेटी अध्यक्ष
गन्नौर। मार्केट कमेटी गन्नौर बाॅडी की बैठक मंगलवार को मार्केट कमेटी सभागार में आयोजित की गई। इसमें मंडी के विकास और सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक में नई अनाज मंडी का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल अनाज मंडी रखने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में मार्केटिंग बोर्ड के अंतर्गत आने वाली सभी सड़कों पर सफेद पट्टी लगवाने का निर्णय लिया गया ताकि काेहरे के समय आवागमन सुचारू हो सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। मंडी परिसर में अटल कैंटीन खुलवाने पर सहमति बनी जहां मजदूरों, किसानों और व्यापारियों को मात्र 10 से 20 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी क्षेत्र में सोलर लाइटें लगवाने, सब्जी मंडी व अनाज मंडी में क्षतिग्रस्त पड़े शौचालयों की मरम्मत करवाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष निशांत छौक्कर ने कहा कि इन फैसलों से किसानों, व्यापारियों और मजदूरों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंडी का समग्र विकास होगा। बैठक में उपाध्यक्ष योगेश कौशिक, मार्केट कमेटी सचिव शिव कुमार सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed