Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The National Statistical Office will conduct surveys in various sectors during the month of November.

Sonipat News: नवंबर माह में विभिन्न क्षेत्रों में सर्वेक्षण करेगा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय

Wed, 04 Nov 2026 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The National Statistical Office will conduct surveys in various sectors during the month of November.

विज्ञापन
सोनीपत। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से वर्ष 1950 से परिवारों एवं प्रतिष्ठानों से सांख्यिकीय सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं। इनका उपयोग राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर योजनाओं के निर्माण और नीतियों के निर्धारण में किया जाता है।
उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान एकत्रित सभी सूचनाएं गोपनीय रखी जाती हैं। किसी भी रिपोर्ट में परिवारों एवं प्रतिष्ठानों की पहचान उजागर नहीं की जाती और आंकड़ों का उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए होता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नवंबर में हरियाणा के विभिन्न जिलों में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण, कृषक परिवारों की स्थिति का आकलन, असंगठित सेवा उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण तथा प्रवासन संबंधी सर्वेक्षण करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण सोनीपत के वार्ड नंबर-15, कुंडली वार्ड नंबर-8, गांव बल्ली कुतुबपुर और ककरोई में होगा। ऋण एवं निवेश तथा कृषक परिवार सर्वेक्षण में गांव पबसरा, भदाना, खानपुर कलां और कुंडली वार्ड नंबर-7 शामिल हैं। वहीं, फाजिलपुर में असंगठित उद्यमों तथा कुंडली और गांव शामड़ी लोचब, तहसील गोहाना में प्रवासन संबंधी सर्वेक्षण होगा।
उपायुक्त ने नागरिकों एवं उद्यमियों से अधिकारियों को सही और पूर्ण जानकारी देकर सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed