{"_id":"0ac147a049e7dc1655d91f2084c64aff","slug":"the-money-will-never-even-without-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा मिले बिना यहां से नहीं हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा मिले बिना यहां से नहीं हटेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 31 Oct 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमें अपना पूरा पैसा और गहने चाहिए, नहीं तो वे बैंक के सामने से नहीं हटेंगे। पुराना बस स्टैंड स्थित पीएनबी की शाखा में हुई चोरी से प्रभावित 78 लॉकर धारकों ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। कमेटी सदस्यों ने सोनीपत से लौटने के बाद यह फैसला लिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह एसपी ने अरुण नेहरा ने बुलाया था। सोनीपत जाने के बाद कमेटी सदस्यों को बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को न केवल गिरफ्तार कर लिया गया है, बल्कि उनके कब्जे से बंद पड़े एक ईंट भट्ठा से चोरी का कुछ माल भी बरामद कर लिया गया है। कमेटी के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी और उनसे बरामद माल भी दिखाया।
विज्ञापन
कमेटी सदस्य राजेश मिगलानी, इंद्र जीत विरमानी, बलवंत नागपाल, राजेश भाटिया व संदीप कालड़ा ने बताया कि सभी आरोपियाें की गिरफ्तारी और उनसे पूरा माल बरामद होने के बाद भी जब तक पीड़ित ग्राहकों को उनकी चोरी का पूरा माल वापस न मिल जाए, तब तक धरने को समाप्त करने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बैंक को खोलने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस की उपस्थिति में कमेटी के सदस्याें से बातचीत करते हुए स्वीकार किया कि लॉकराें से चुराए माल को भरकर वे 4 बैगाें में ले गए। अभी इन बैगों में से केवल एक बैग बरामद हुआ है, जिसमें 10 किलोग्राम के गहनों में अधिकांश गहने चांदी के हैं। ऐसे में पुलिस को अभी चोरी का ज्यादातर माल बरामद करना है। माल की बरामदगी से महत्त्वपूर्ण पहलू यह है कि पीड़ित परिवारों को उनके लॉकर से चोरी के सामान की एक-एक पाई सुरक्षित वापस मिल जाए।