फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The MLA said, "They have gone on strike six times during my two-year tenure; if they don't want to work, they should

Sonipat News: विधायक बोले मेरे दो साल के कार्यकाल में छह बार कर चुके हड़ताल, काम नहीं करना तो नौकरी छोड़ दो

Sat, 22 Aug 2026 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The MLA said, "They have gone on strike six times during my two-year tenure; if they don't want to work, they should
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून के आवास पर ज्ञापन देने पहुंचे सफाई कर्मियों पर विधायक भड़क गए। कर्मियों से कहा कि मेरे दो साल के कार्यकाल में छह बार हड़ताल कर चुके हो, काम नहीं करना है तो नौकरी छोड़ दो।
शहर का सत्यानाश कर दिया है, पूरा शहर सड़ रहा है। पलटवार करते हुए जिला प्रधान राजेंद्र ने कहा आप भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। इतना कहते ही विधायक ने जिला प्रधान के हाथ से माइक छीन लिया।
विज्ञापन

देखते ही देखते विधायक और कर्मियों के बीच बहस होने लगी। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। सफाईकर्मी बिना ज्ञापन सौंपे ही वापस लौट गए। कर्मियों ने शनिवार को झज्जर, बेरी और बहादुरगढ़ में विधायक का पुतला जलाने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सफाईकर्मी थाली और प्लेट बजाकर विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। जिला प्रधान राजेंद्र ने माइक से कहा कि विधायक जी आपने भाजपा को समर्थन दे रखा हैं और हमने भी भाजपा को वोट दिया है। आप भाजपा की भाषा मत बोलिए। विधायक ने जिला प्रधान से कहा हम भी प्रधान है। बहादुरगढ़ की जनता को परेशान कर रखा है। उन्होंने जिला प्रधान को वाल्मीकि समाज के ठेकेदार न बनने और शहर के लोगों को परेशान न करने की बात कही।
वहीं मामले को लेकर जिला प्रधान राजेंद्र ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे। विधायक भड़क गए और हाथ से माइक छीन लिया। हम लोग लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन करेंगे।
राजेश ने बताया कि शुक्रवार को सफाईकर्मियों और सरकार के बीच हुए समझौते को लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का और ठेका प्रथा बंद करने जैसी मांगों को लेकर ज्ञापन देने का अभियान चलाया गया। इसी को लेकर विधायक आवास पहुंचे थे। अगर मांगें मान ली जाएं तो दो दिन में शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर देंगे।
विधायक राजेश जून ने कहा कि वह सफाईकर्मियों की लगातार हड़ताल के समर्थन में नहीं हैं और उनकी जायज मांगों के विरोध में भी नहीं हैं। सरकार के सामने मांगें रखी जाएगी। सफाई व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर आम जनता को परेशानी में डालना उचित नहीं है।

हड़ताल के कारण शहर में करीब 720 टन कूड़ा सड़कों व गलियों में पड़ा है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने 13 मई के समझौते और 17 मांगों पर बनी सहमति को लेकर अब तक पत्र जारी नहीं किया है और संघ को बातचीत के लिए भी नहीं बुलाया गया है। ऐसे में हड़ताल जारी रहेगी।
फोटो-55:
फोटो-56:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed