फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The miscreants ran away after robbing the industrialist's car

उद्योगपति की कार लूटकर भागे बदमाश, खराब हुई तो पर्स निकालकर छोड़ गए

Fri, 11 Jun 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The miscreants ran away after robbing the industrialist's car
बेखौफ बदमाशों ने वीरवार शाम को कार लूट की दो वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन कार नहीं लूट सके। हालांकि वह नकदी लूट ले गए। राई औद्योगिक क्षेत्र से लूटी गई कार खराब हो गई और बीसवां मील चौक पर वारदात के दौरान एक आरोपी को राहगीरों ने दबोच लिया। उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने लूट के दो मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात-1 : उद्योगपति ने धर्मकांटे की तरफ भागकर बचाई जान
पहली वारदात राई औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगपति के साथ हुई। उद्योगपति सोनीपत मेमोरियल अस्पताल के पास रहने वाले इकबाल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी फैक्टरी में जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी कार के सामने अपनी बाइक अड़ा दी। इकबाल ने कार रोकी तो युवकों ने उसकी कार की चाबी छीन ली। उद्योगपति को जान से मारने की धमकी देकर नीचे उतार दिया। उन्होंने एक धर्मकांटे की तरफ भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान युवक कार को लेकर चलने लगे तो कार बंद हो गई। उसके बाद कार स्टार्ट नहीं हो सकी। वह कार को वहीं छोड़कर फरार हो गए। वह उद्योगपति का 4500 रुपये से भरा पर्स व कार की चाबी ले गए। साथ ही कार का आगे का शीशा भी तोड़ गए। राई थाना पुलिस ने इकबाल के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वारदात-2 : बीसवां मील चौक पर किया कार लूट का प्रयास
उद्योगपति की कार लूटकर नहीं ले जाने के चलते बदमाश बाइक से बीसवां मील पहुंचे। वहां भी उन्होंने दिल्ली के नांगलोई निवासी संजीव झा की कार के सामने अपनी बाइक अड़ा दी। संजीव बहादुरगढ़ की कंपनी में जीएसटी का काम देखते हैं। वह काम के सिलसिले में जा रहे थे। संतोष का आरोप है कि बदमाशों ने उसे कार के अंदर दबोचकर गला दबाने का प्रयास किया। उन्होंने खिड़की को खोल दिया। जिस पर लोगों को पता लग गया। राहगीर आरोपियों को पकड़ने के लिए दौड़े। दो आरोपी उसका पर्स लेकर बाइक पर मौके से फरार हो गए। उसके पर्स में 6500 रुपये व पहचान पत्र और अन्य कागजात थे। एक आरोपी को राहगीरों ने दबोच लिया। आरोपी को राई थाना पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी की पहचान रिंकू के रूप में हुई। आरोपी फिलहाल अलग-अलग बयान देकर पुलिस को गुमराह कर रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने रिंकू व साथियों पर लूट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
राई थाना क्षेत्र में हुई लूट के प्रयास की वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के साथियों का भी पता लगाकर काबू किया जाएगा।

वर्जन
राई क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों ने दो कार लूटने का प्रयास किया था। हालांकि वह कार नहीं लूट सके। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी उसके दो अन्य साथियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
- बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed