फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   the minor got married

नाबालिग की दिल्ली से लाकर गोहाना में करा दी शादी, मुकदमा दर्ज

Mon, 27 Apr 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
the minor got married
गोहाना (सोनीपत)। शहर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की शादी कराने का मामला सामने आया है। जिला चाइल्ड लाइन ऑफिसर को मामले का पता लगा तो वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक शादी हो चुकी थी। लड़की का परिवार शादी करने के लिए रात के अंधेरे में दिल्ली से गोहाना पहुंचा था। पुलिस ने जिला चाइल्ड लाइन ऑफिसर के बयान के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम व 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिला चाइल्ड लाइन ऑफिसर अजमेर चौहान ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि गोहाना शहर में 17 साल की लड़की की शादी कराए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर उनकी टीम रविवार शाम को बताए गए स्थान पर पहुंची तो पता लगा कि लड़की की शादी 22 साल के लड़के संग हो चुकी थी। जांच में सामने आया कि लड़की दिल्ली की रहने वाली है। वह अपने परिवार के सात सदस्यों के साथ रात को गोहाना में आई थी। उन्होंने यहां आने के बाद रविवार सुबह शादी संपन्न करा दी। जिस पर उनके खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही लड़की के परिवार के सदस्य लॉकडाउन तोड़कर दिल्ली से यहां पहुंचे हैं। उनके खिलाफ भादसं की धारा 188 के तहत भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। चाइल्ड लाइन अधिकारी ने बताया कि मामले में बिचौलिया महिला द्वारा लड़के की मां से आर्थिक मदद मांगने के बारे में कुछ जानकारी मिली है। जिसकी भी जांच कराई जाएगी। प्रशासन ने लड़की और लड़के के परिजनों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। इसमें कुल 13 सदस्य बताए गए हैं। उनके सैंपल भी लिए जाएंगे। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाएगी कि वह रात को किस मार्ग से दिल्ली से गोहाना आए हैं।
विज्ञापन

--
गोहाना शहर में नाबालिग की शादी कराने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। लडक़ी का परिवार दिल्ली से शादी करने आया है, जिसके चलते धारा 188 के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निर्मल सिंह, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed