फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The members of United Kisan Morcha demonstrated, the demand letter was submitted to the Collector

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने किया प्रदर्शन, नगराधीश को सौंपा मांगपत्र

Tue, 07 Jun 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The members of United Kisan Morcha demonstrated, the demand letter was submitted to the Collector
लघु सचिवालय में राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपने पहुंचे संयुक्त किसान मोर्चा की जिला कमेटी के ? - फोटो : Sonipat
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा की जिला कमेटी के सदस्य सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कमेटी बनाने और पिछले सप्ताह आंधी में किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मांग की। इस दौरान उन्होंने नगराधीश डॉ. अनमोल को राष्ट्रपति के नाम अपना मांगपत्र भी सौपाई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) से डॉ. राजेश दहिया ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक एमएसपी पर कमेटी नहीं बनाई है। संयुक्त किसान मोर्चा की सरकार के साथ 9 नवंबर 2021 को हुए समझौते को लागू नहीं किया गया है जिससे किसानों में सरकार के खिलाफ रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को ठीक ढंग से नहीं चला जा रहा है। बिजली निगम का बड़े पैमाने पर निजीकरण किया जा रहा है और स्मार्ट मीटर लगने के बाद ज्यादा राशि के बिल आने शुरू हो गए हैं। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम से किसानों को ठगा जा रहा है और नाममात्र का मुआवजा मिल रहा है। किसानों ने प्राकृतिक नुकसान पर मुआवजा मिलने की मांग उठाई। इस दौरान ऑल इंडिया किसान महासभा से प्रेम सिंह गहलावत, ऑल इंडिया किसान सभा के श्रद्धानंद सोलंकी, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के ईश्वर सिंह दहिया, जयकरण दहिया, भारतीय किसान यूनियन हरियाणा अध्यक्ष ब्रह्म सिंह दहिया, वेदप्रकाश भारतीय किसान नौजवान यूनियन के बिजेंद्र दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed