फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The married woman killed herself by consuming poison at her maternal house.

Sonipat News: विवाहिता ने मायके में जहर खाकर जान दी

Mon, 10 Jul 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
The married woman killed herself by consuming poison at her maternal house.
खरखौदा। गांव रोहणा में अपने मायके आई विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर जहर निगलकर जान दे दी। पुलिस ने विवाहिता के पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव रोहणा निवासी प्रवीन ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन भारती की शादी वर्ष 2019 में मूलरूप से जींद के गांव मेहरड़ा फिलहाल गोहाना निवासी राहुल के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। जिसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई। उसके बाद भी उनकी बहन को प्रताड़ित किया जाता रहा। प्रवीन का आरोप है कि बेटी का घर न उजड़े इस बात को लेकर उसके पिता ने जीजा राहुल को दो बार में सात लाख रुपये भी दिए, लेकिन बहन के कोई बच्चा न होने की सूरत में उसे प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी रहा। उसे लगातार यह कहा जाता था कि वह घर से पैसे लेकर आए। प्रवीन का कहना है कि एक माह पहले उनकी बहन मायके आ गई थी। वह मायके में ही रह रही थी। परेशान होकर उनकी बहन ने जहर निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर वह उसे बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में लेकर गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रवीन के बयान पर राहुल समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed