फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The liquor contract salesmen were attacked and looted one lakh rupees, the crooks also took the beer box while going

शराब ठेके के सेल्समैन पर हमला कर एक लाख रुपये लूटे, जाते हुए बीयर की पेटी भी ले गए बदमाश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
The liquor contract salesmen were attacked and looted one lakh rupees, the crooks also took the beer box while going
सोनीपत। बीसवांमील के पास स्थित शराब ठेके के सेल्समैनों पर हमला कर रात को चार-पांच बदमाश करीब एक लाख रुपये लूट ले गए। बदमाश वारदात को अंजाम देकर जाते हुए बीयर की पेटी भी ले गए। बदमाशों ने दो सेल्समैन के सिरों पर पिस्तौल की बट मारकर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। बीसवांमील स्थित शराब ठेके के सेल्समैन अनिल ने बताया कि रात को वह तथा तीन अन्य सेल्समैन ठेके पर मौजूद थे। देर रात ठेके पर एक व्यक्ति आया था। वह करीब दो बजे जब ठेके से बाहर निकला तो बाहर खड़े चार-पांच युवकों ने उसे पिस्तौल अड़ाकर काबू कर लिया। वह उसे काबू कर वापस ठेके के अंदर ले गए। उन्होंने ठेके के अंदर आने के बाद गेट पर खड़े उनके साथी के सिर में पिस्तौल की बट मार दी। इसी बीच अनिल बाहर आ गया। उसे देखकर उन्होंने उसे भी पकड़ लिया। उसके सिर पर भी पिस्तौल की बट से वार किया गया। बाद में वह ठेके से करीब एक लाख रुपये लूट ले गए। इतना ही नहीं ठेके से भागते हुए बदमाश एक पेटी बीयर की भी उठा ले गए। उनके जाने के बाद उन्होंने ठेका मालिक  को सूचित किया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। अनिल ने बताया कि चार-पांच बदमाशों में से ज्यादातर अपने चेहरे पर नकाब लगाए थे। जिसके चलते वह उन्हें पहचान नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed