{"_id":"69d416a9723fa5cb040a2e81","slug":"the-karnal-team-reached-the-grain-market-and-collected-samples-for-the-road-sonipat-news-c-197-1-snp1015-152035-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अनाज मंडी पहुंची करनाल की टीम ने सड़क के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अनाज मंडी पहुंची करनाल की टीम ने सड़क के लिए सैंपल
Tue, 07 Apr 2026 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की अनाज मंडी में नवनिर्मित सड़क के सैंपल भरते कर्मचारी। संवाद
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में करनाल से पहुंची टीम ने सोमवार को नवनिर्मित सड़क के सैंपल भरे हैं। सड़क का निर्माण 31 मार्च को किया गया था। 1 अप्रैल को मंडी में फसल खरीद की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक निखिल मदान व सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल को आढ़तियों ने सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाया था।
निरीक्षण के दौरान मंडी में नई बनी सड़क पर जब प्रधान सचिव ने पैर से ठोकर मारी तो वह उखड़ गई। इस पर उन्होंने जांच का आदेश दिया था। उसके बाद हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से 3 अप्रैल को सड़क पर दोबारा लेयर चढ़ाई गई थी।
प्रधान सचिव के आदेश पर करनाल से एक टीम सोनीपत की अनाज मंडी में पहुंची और विभिन्न छोर पर जाकर बनाई गई सड़क के सैंपल लिए। इन सैंपलों को टीम अपने साथ लेकर गई है। लैब में सड़क के सैंपलों की जांच के बाद रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यालय की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में मंडी में चल रहे निर्माण कार्य पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।