फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The issue of shortage of doctors was raised in the Vidhan Sabha, the civil surgeon was found in the evening

Sonipat News: विस में उठा चिकित्सकों की कमी का मुद्दा, शाम को मिला सिविल सर्जन

Fri, 21 Mar 2025 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The issue of shortage of doctors was raised in the Vidhan Sabha, the civil surgeon was found in the evening
फोटो 17: चंडीगढ़ विधानसभा में नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा उठाते सोनीपत के वि
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने वीरवार को विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल के दौरान जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से चिकित्सकों के रिक्त पद भरने की मांग की। वीरवार शाम को ही सरकार ने डॉ. ज्योत्सना काे सिविल सर्जन नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए। सोनीपत में साढ़े चार माह बाद स्थायी सिविल सर्जन की नियुक्ति के आदेश हुए हैं। उन्हें दिसंबर 2024 में ही पदोन्नत किया था। सरकार ने डॉ. ज्योत्सना को सिविल सर्जन के साथ प्रधान चिकित्सा अधिकारी का भी चार्ज दिया है।
विज्ञापन

इससे पहले सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर 31 अक्तूबर 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद से पानीपत के सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा को यहां का अतिरिक्त चार्ज मिला हुआ था। डॉ. ज्योत्सना शुक्रवार को पदभार संभालेंगी। विधानसभा सत्र के दौरान विधायक निखिल मदान ने कहा कि लाखों लोग इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल पर आश्रित हैं, लेकिन अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं की कमी है। तीन साल से रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण अल्ट्रासाउंड मशीन बंद है। इसके कारण गर्भवती महिलाओं और जरूरतमंद लोगों को पैसे देकर निजी सेंटरों पर जाकर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है। अस्पताल में जनरल सर्जन न होने के कारण मरीजों को खानपुर मेडिकल कॉलेज या रोहतक पीजीआई रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सामान्य अस्पताल में कैथ लैब की सुविधा दी जाए, ताकि लोग सस्ते दरों पर सभी प्रकार के हृदय रोग संबंधी और अन्य जांच करवा सकें। खाली पड़े चिकित्सकों के सभी पदों को जल्द भरा जाए। जिससे मरीजों को बेहतर इलाज समय पर मिल सके। उन्होंने ईएनटी व हड्डी रोग विशेषज्ञ की संख्या बढ़ाने की मांग की। साथ ही जांच के लिए जरूरी मशीनें उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सदन में जवाब दिया कि अस्पताल में अगले सप्ताह तक सिविल सर्जन व जनरल सर्जन की नियुक्ति हो जाएगी। जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जाएगी। एमआरआई और कैथ लैब खोलने के कार्य को भी जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए री टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शाम को ही सरकार ने सिविल सर्जन की नियुक्ति को लेकर सूची जारी कर दी। तीन माह पहले पदोन्नत हुई डॉ. ज्योत्सना को सिविल सर्जन व प्रधान चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed