फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The increasing wait for monsoon rains is bothering people

मानसून की बारिश का बढ़ता इंतजार लोगों को कर रहा परेशान

Mon, 11 Jul 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The increasing wait for monsoon rains is bothering people
सोनीपत। जिले में सुबह से ही मौसम परिवर्तनशील बना रहा। आसमान पर बादल छाए रहे। लोगों को अच्छी बारिश होने की उम्मीद थी। करीब एक बजे शहर के आधे हिस्से में झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो कुछ देर ही चली। उसके बाद फिर धूप खिल गई। जिससे बनी उमस ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया। हालांकि शहर में कुछ क्षेत्रों में ही अच्छी बारिश हुई है। जिससे सड़कों व गलियों में जलभराव की स्थिति बनी रही। मौसम मेें आए परिवर्तन से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सप्ताह के अंत तक बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में 30 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। पहले ही दिन जिले में औसतन 83 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। उसके बाद मानसून सक्रिय नहीं हुआ और लोगों को फिर गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। शहरवासी व किसान कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे थे। रविवार को मौसम में बदलाव हुआ और आसमान काले बादलों से घिर आया। जिले के कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई तो कुछ क्षेत्रों में धूप खिली रही। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से शहर के कच्चे क्वार्टर बाजार क्षेत्र, मिशन चौक क्षेत्र में जलभराव के कारण लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

इंसेट
धान रोपाई का कार्य हुआ तेज
मानसून की शुरुआत के बाद भले ही जिले में अधिक बारिश नहीं हुई हो, लेकिन धान रोपाई का कार्य तेजी पकड़ चुका है। रविवार को हुई बारिश के बाद अनेक किसान धान की रोपाई में जुट गए है। कृषि विभाग ने इस बार जिले में धान के लिए 90 हजार हेक्टेयर भूमि का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब तक 25 हजार से अधिक हेक्टेयर भूमि पर धान रोपाई प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बारिश से धान के साथ ज्वार व हरे चारे की फसलों को भी फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है। रविवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है। जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। हालांकि उमस बरकरार रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सप्ताह के अंत तक बारिश के आसार बने रहेंगे।
डॉ.चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed