फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The heat scorched the whole day, but the rain in the evening brought relief.

Sonipat News: दिनभर गर्मी ने झुलसाया, शाम को बूंदों ने राहत दिलाई

Fri, 29 May 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The heat scorched the whole day, but the rain in the evening brought relief.
फोटो : सोनीपत के आठ मरला में बूंदाबांदी के बीच अपने गंतव्य की ओर जाती महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। दिनभर झुलसाने वाली गर्मी से बेहाल लोगों को वीरवार देर शाम अचानक बदले मौसम के बाद हुई बूंदाबांदी ने राहत पहुंचाने का काम किया है। लंबे समय से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम विभाग के अनुसार जिले के अधिकतम तापमान में 5.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 42.9 था। वहीं, सोनीपत के सरगथल क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो पूरे हरियाणा प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन

दिनभर तेज धूप और गर्म हवा के कारण सड़कें सूनी नजर आईं। दोपहर के समय गर्मी का असर इतना अधिक था कि लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल छा गए और कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश के साथ चली ठंडी हवा ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। गोहाना क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। विशेषज्ञ का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed