Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   the headquarters has asked for a layout to increase th the headquarters has asked for a layout to increase the capacitye capacity

Sonipat News: 100 बेड का होगा अस्पताल, क्षमता बढ़ाने के लिए मुख्यालय ने मांगा ले-आउट

Fri, 20 Nov 2026 07:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
the headquarters has asked for a layout to increase th the headquarters has asked for a layout to increase the capacitye capacity
फोटो - नागरिक अस्पताल, गोहाना। संवाद
- 50 बेड वाले गोहाना के नागरिक अस्पताल की क्षमता 100 करने की पहले मिल चुकी है मंजूरी
विज्ञापन

- लेआउट में अस्पताल में खाली स्थान, भवन, ओपीडी, इमरजेंसी, ओटी की देनी है जानकारी
- 50 बेड वाले में अस्पताल में इलाज के लिए रोजाना पहुंच रहे 500 मरीज
फोटो 2
अनूप जाटयाण
गोहाना। 50 बेड वाले नागरिक अस्पताल में दिन ब दिन मरीजों का दबाव बढ़ता जा रहा। अस्पताल में बेड की क्षमता बढ़ाकर 100 करने की पहले मंजूरी मिल चुकी है। अब स्वास्थ्य मुख्यालय ने अस्पताल परिसर में खाली स्थान, भवन, ओपीडी, इमरजेंसी, ओटी से लेकर अन्य सुविधाओं की जानकारी के साथ ले-आउट मांगा है।
नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 500 मरीजों के दबाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का विस्तार करने की कवायद तेज कर दी है। नागरिक अस्पताल की क्षमता 100 बेड का करने के लिए विभाग ने अस्पताल प्रशासन से भवन का नक्शा और मरीजों के उपचार से संबंधित वर्कलोड की जानकारी मांगी है। नक्शे में अस्पताल के मौजूदा भवन के साथ खाली जमीन का ब्योरा देना होगा, जबकि वर्कलोड रिपोर्ट में ओपीडी, इमरजेंसी, ऑपरेशन और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित आंकड़े शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

----
हर्बल पार्क के रूप में विकसित होगा निगम का पार्क

नागरिक अस्पताल के निकट डॉ. मंगलसेन हर्बल पार्क है। पार्क से पहले यहां नागरिक अस्पताल का पुराना भवन होता था। वर्ष 2004 में नए अस्पताल भवन का निर्माण के बाद नगर परिषद ने इस जमीन पर पार्क विकसित किया। इस जमीन को दोबारा अस्पताल के लिए उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पत्राचार कर रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्वास्थ्य सेवा विस्तार के बाद रेफर नहीं होंगे मरीज
अस्पताल विस्तार के बाद मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। अल्ट्रासाउंड, आईसीयू से लेकर जटिल ऑपरेशन होंगे। विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ मेडिकल स्टाफ से लेकर तकनीकी कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ेगी। गंभीर बीमार मरीजों को मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां, सोनीपत और रोहतक रेफर नहीं किया जाएगा। मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी।

-----

वर्जनस्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल के विस्तार के लिए भवन का नक्शा और मरीजों के उपचार से संबंधित वर्कलोड की जानकारी मांगी है। रिपोर्ट तैयार करके जल्द ही मुख्यालय को भेज दी जाएगी।
- डॉ. दिनेश छिल्लर, एसएमओ, नागरिक अस्पताल गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed