फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The girl demanded money by threatening to make the WhatsApp call viral

युवती ने व्हाट्सएप कॉल वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपये

Wed, 15 Dec 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The girl demanded money by threatening to make the WhatsApp call viral
थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने फेसबुक पर अनजान लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट कुबूल कर चेटिंग शुरू कर दी। दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर भी साझा कर लिए और फोन पर बातचीत करने लगे। इस बीच युवती ने धोखे से युवक की व्हॉट्सएप कॉल रिकॉर्ड कर ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे मांगे। इस पर युवक ने इसकी शिकायत थाना गन्नौर पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माईचंद कॉलोनी निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती सोनिया शर्मा नाम की युवती से फेसबुक पर हुई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए और व्हाट्सएप पर बात करनी शुरू कर दी। इस बीच सोनिया शर्मा ने व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड कर उसके पास भेज दिया और उसे ब्लैकमेल करने लगी। उस युवती ने अपना मोबाइल नंबर भेजकर उस पर गूगल पे करने का दबाव डाला। पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed