{"_id":"687ff0b7ee18162b890338a7","slug":"the-fourth-accused-who-fled-in-the-murder-of-a-youth-was-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1001-139723-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवक की हत्या में भागा चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवक की हत्या में भागा चौथा आरोपी गिरफ्तार
Wed, 23 Jul 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 41: सोनीपत के गुहाना में गिरफ्तार हत्या का आरोपी विपिन। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
- फोटो : फाइल
सोनीपत। गोली मारकर युवक की हत्या करने के मामले में चौथे आरोपी विपिन निवासी बरोदा को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
12 मई को अशोक निवासी गांव ईशापुर खेड़ी ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी कि उसके भाई अजय को विजय की हत्या के मामले में रंजिश के चलते गोली मार दी गई थी। अजय को इंदू हॉस्पिटल के पास गोली मारी गई थी, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तीन आरोपियों विशाल, रोहित और नसीब को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को चौथे आरोपी विपिन निवासी बरोदा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद