फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The FLS measured the academic performance of fourth-grade students in 24 schools.

Sonipat News: एफएलएस से 24 स्कूलों में चौथी कक्षा के विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की जांच हुई

Sat, 09 May 2026 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The FLS measured the academic performance of fourth-grade students in 24 schools.
फोटो : सोनीपत के एक स्कूल में विद्या​र्थियों के साथ क्षेत्रीय अन्वेषक व ​शिक्षा अ​धिकारी। स्रा
सोनीपत। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी (एफएलएस-2026) कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिले के चयनित 24 राजकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा चौथी के विद्यार्थियों का आकलन करवाया गया। 24 विद्यालयों में 18 अंग्रेजी माध्यम और 6 हिंदी माध्यम के स्कूल को शामिल रहे।
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान कक्षा तीसरी में पढ़ने वाले बच्चे जो वर्तमान में कक्षा चौथी के विद्यार्थी हैं, के व्यावहारिक व शैक्षणिक स्तर का आकलन करने के लिए एफएलएस प्रक्रिया संपन्न की गई। अंतिम दिन एफएलएस के तहत क्षेत्रीय अन्वेषकों (एफआई) ने फाउंडेशनल लर्निंग से संबंधित विद्यार्थियों की दक्षताओं का आंकलन आधुनिक तकनीक किया।
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य शैक्षिक एवं प्रशिक्षण अनुसंधान (एससीईआरटी), गुरुग्राम से विषय विशेषज्ञ बिजेंद्र गौड़ ने विद्या भारती स्कूल, कुंडली का निरीक्षण किया। वहीं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बीसवांमील से एफएलएस 2026 के जिला समन्वयक जसपाल सिंह, जिला एफएलएन समन्वयक मनोज वर्मा ने जिले के विभिन्न केंद्रों पर व्यवस्थाओं को जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed