फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The first location of burning crop residue was found in Jainpur from satellite, nothing was found on the spot

Sonipat News: सैटेलाइट से फसल अवशेष जलाने की पहली लोकेशन जैनपुर में मिली, मौके पर कुछ नहीं मिला

Sun, 29 Sep 2024 03:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 29 Sep 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
The first location of burning crop residue was found in Jainpur from satellite, nothing was found on the spot
सोनीपत। कृषि विभाग ने फसल अवशेषों में आगजनी करने वाले किसानों पर सैटेलाइट के माध्यम से नजर रखनी शुरू कर दी है। मौजूदा सीजन में सैटेलाइट ने फसल अवशेष जलाने की पहली लोकेशन गांव जैनपुर की भेजी है। हालांकि जब विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो लोकेशन पर कुछ नहीं मिला। विभाग ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन

खरीफ सीजन की प्रमुख धान की फसल पक कर तैयार हो गई है। कई जगह धान की कटाई प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में विभाग ने फसल अवशेषों में आगजनी की घटनाएं न हो सके इसके लिए कमर कस ली है। ग्रामीण स्तर पर टीमों के गठन के साथ सैटेलाइट से नजर रखी जा रही है। लोकेशन प्राप्त होते ही दो घंटे के अंदर विभाग की टीम भौतिक सत्यापन के लिए मौके पर पहुंचती है। विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष खरीफ सीजन में सैटेलाइट से 78 लोकेशन प्राप्त हुई थी। आगजनी की अधिकतर घटनाएं गोहाना व यमुना नदी के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों की थी। अब विभाग ने उक्त आंकड़े को शून्य करने का लक्ष्य रखा है। किसान पराली का खेत या बाहर प्रबंधन करके एक हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवाना जरूरी है। जैनपुर में आगजनी की लोकेशन मिली थी, लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed