फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The first fire was in the locker, since then it has caught fire 22 times

Sonipat News: लॉकर में लगी थी सबसे पहले आग, उसके बाद से 22 बार लग चुकी

Mon, 02 Dec 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
The first fire was in the locker, since then it has caught fire 22 times
फोटो 39: सोनीपत के गांव फरमाणा में किसान के घर में लगी आग में जले आभूषण। संवाद
खरखौदा। गांव फरमाणा में किसान हरिकिशन के घर लग रही आग अब पीड़ित परिवार के साथ ही ग्रामीणों को भी डराने लगी है। लॉकर में रखे आभूषणों में सबसे पहले आग लगी थी। इसके बाद से घर में करीब 22 बार आग लग चुकी है। किसान के घर से ग्रामीण कोई सामान नहीं ले रहे हैं। परिजन व ग्रामीण पहरा देने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


किसान हरिकिशन के घर में सप्ताह भर पहले अलमारी के अंदर लॉकर में रखे आभूषणों में अचानक लगी थी। इसमें चांदी के आभूषण पिघल गए थे। उसके बाद से घर के अंदर अलग-अलग स्थानों पर करीब 22 बार आग लग चुकी है। आग से कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान जल गया था। आग लगने की घटना का कोई ठोस कारण पता नहीं लग सका है। पीड़ित परिवार बुरी तरह से घबराया है। परिवार का कहना है कि घर से कोई सामान लेने तक नहीं आता।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि उनके पास आठ भैंस हैं। जिनका दूध बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अब महज दो भैंस दूध दे रही हैं। ग्रामीण उनसे दूध तक नहीं लेकर जाते। ग्रामीण पीड़ित के घर के अंदर पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रात को बच्चों के सोने के बाद जागना पड़ रहा

परिवार के सदस्यों का कहना है कि रात को बच्चे सो जाते हैं तो परिवार के सदस्य जागते हैं। डर बना रहता है कि कहीं आग लगने से परिवार के सदस्य को नुकसान न हो जाए। कोई इसे अंधविश्वास से जोड़ रहा है तो प्राकृतिक या वैज्ञानिक कारणों से पता लगाने की बात कह रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से फॉरेंसिक विशेषज्ञ की टीम बुलाकर जांच करने को कह रहे हैं।




मोबाइल से रिकॉर्डिंग करते हुए बुझ जाती थी आग, अब नहीं बुझ रही

पीड़ित परिवार का कहना है कि शुरुआत में उनके घर में आग लगने पर जब वह मोबाइल से वीडियो बनाते थे तो वह बुझ जाती थी। अब वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो रही है। अब तो पानी डालकर आग बुझानी पड़ रही है।

फोटो 39: सोनीपत के गांव फरमाणा में किसान के घर में लगी आग में जले आभूषण। संवाद

फोटो 39: सोनीपत के गांव फरमाणा में किसान के घर में लगी आग में जले आभूषण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed