{"_id":"6935e4020f7eeeec140f081a","slug":"the-first-convocation-ceremony-of-the-sports-university-will-be-adorned-with-tricolor-turbans-sonipat-news-c-197-1-snp1008-146388-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तिरंगा पगड़ी में सजेगा खेल विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तिरंगा पगड़ी में सजेगा खेल विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह
Mon, 08 Dec 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो 16- सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में होने वाले प्रथम दीक्षांत समारोह स्थल
सोनीपत। राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में 8 दिसंबर को प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में सभी तिरंगा रूपी पगड़ी पहनकर हरियाणवी संस्कृति की छठा बिखेरेंगे। अतिथियों का स्वागत भी पगड़ी पहनाकर किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले छात्राें के लिए अलग से ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है।
खेल विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में नए नवाचार का प्रयास भी करने का प्रयास है। विश्वविद्यालय के इस वर्ष के शैक्षणिक सत्र के श्रेष्ठ छात्रों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष शिरकत करेंगे जबकि अध्यक्षता राई की विधायक कृष्णा गहलावत करेंगी। प्रतिभागी छात्र नीले ब्लेजर, सफेद कमीज, ग्रे पेंट, तिरंगा रूपी पगड़ी व पटका पहनकर समारोह में भाग लेंगे।
समारोह में 205 छात्रों को मिलेंगी उपाधियां
विश्वविद्यालय के कुलपति एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अशोक कुमार ने बताया कि दीक्षांत समारोह में कुल 205 छात्रों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें शारीरिक शिक्षा एवं खेल के मास्टर कार्यक्रम के 8 छात्राें व स्नातकोत्तर के 197 छात्र शामिल रहेंगे। यह उपलब्धि विद्यार्थियों, उनके परिवारों, शिक्षकों व प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। कुलपति ने बताया कि प्रथम दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय की ओर से नए नवाचार का आरंभ भी किया जाएगा। समारोह में विश्वविद्यालय के इस वर्ष के सत्र में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले, सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन (पुरुष एवं महिला) व सर्वाधिक अनुशासित छात्र का स्वर्ण पदक देकर सम्मान किया जाएगा। यह पुरस्कार विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करेंगे। साथ ही अन्य छात्रों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह को लेकर की रिहर्सल
हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर रविवार को स्टाफ सदस्यों व छात्रों ने मिलकर रविवार को रिहर्सल की ताकि छोटी-मोटी खामियों को पहले ही दूर किया जा सके। कुलपति अशोक कुमार ने समारोह स्थल व रिहर्सल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों व छात्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह से संबंधित सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली हैं।