{"_id":"6aea48adbdb6fd8e92008528","slug":"the-final-of-the-district-level-childrens-day-competition-captivated-the-students-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163429-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिता के अंतिम ने विद्यार्थियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिता के अंतिम ने विद्यार्थियों ने मोहा मन
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के बाल भवन में हुई जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिता के दौरान लोकनृत्य करती छात्राए
सोनीपत। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में हुए जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इनमें जिले के विभिन्न स्कूलों से लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। कार्यक्रम में समूह गीत, एकल गीत, शास्त्रीय एकल नृत्य, समूह नृत्य, प्रश्नोत्तरी एवं एकांकी नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का परिणाम बुधवार को जारी किए जाएंगे।
बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति, कला एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती ने बताया कि प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें अपनी कला एवं कौशल प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम का मंच संचालन परिवीक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने किया।
प्रतियोगिताओं में विजेता रहे बच्चों को मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मंडल स्तर पर विजेता रहने वाले बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस संबंध में सभी विजेता स्कूलों को आगामी प्रतियोगिताओं की तिथि, स्थान एवं अन्य आवश्यक जानकारी समय-समय पर आधिकारिक रूप से उपलब्ध करवाई जाएगी।