फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The final meeting of the municipal council was a blend of development and emotions.

Sonipat News: नगर निगम सदन की अंतिम बैठक में विकास और भावनाओं का संगम

Sat, 03 Jan 2026 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The final meeting of the municipal council was a blend of development and emotions.
फोटो :24: सोनीपत नगर निगम में आयोजित बैठक में उपस्थित मेयर, पार्षद व अधिकारी। स्रोत प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत। नगर निगम में वर्तमान सदन के कार्यकाल की अंतिम बैठक शुक्रवार को जिला परिषद हाल में हुई। बैठक विकास कार्यों और प्रस्तावों तक सीमित न रहकर आपसी सौहार्द, आत्मीयता और भावनाओं का संगम बन गई। पांच वर्ष के कार्यकाल के समापन पर राजनीतिक मतभेद पीछे छूट गए और मेयर से लेकर पार्षद तक गले मिलकर व पुरानी यादें साझा करते नजर आए।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता मेयर राजीव जैन ने की। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट सदन के समक्ष रखी जबकि कार्यकारी अभियंताओं ने लंबित टेंडरों और चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की। बैठक में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन


पेयजल आपूर्ति सुधार, नई गलियों के निर्माण व पुरानी गलियों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने, खराब स्ट्रीट लाइटों के स्थान पर नई लाइटें लगाने जैसे प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई ताकि शहरवासियों को जलभराव और अंधेरे से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




आबादी क्षेत्र से बाहर होंगे ट्रांसफार्मर, खर्च उठाएगा निगम

सदन में शाहपुर, जैश पार्क और शास्त्री पार्क में लगे बिजली के ट्रांसफार्मरों को आबादी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट करने पर सहमति बनी। इस पूरे कार्य का खर्च नगर निगम स्वयं वहन करेगा।



लापरवाह ठेकेदारों पर कड़ा शिकंजा

विकास कार्यों में देरी को लेकर सदन ने सख्त रुख अपनाया। प्रस्ताव पारित किया गया कि टेंडर अलॉट होने के छह माह बाद भी काम शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। इस फैसले को विकास कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।


अटल बिहारी वाजपेयी के नाम होंगे पार्क और योग सेंटर

सदन में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि वार्ड-1 की ऋषि कॉलोनी में 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पार्क, वार्ड-7 में नवनिर्मित योग सेंटर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा शहर में एक बड़े ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए नगर निगम की ओर से जमीन उपलब्ध कराने पर भी मुहर लगी।



साढ़े चार-पांच साल का साथ, धन्यवाद के साथ विदाई

विधायक निखिल मदान ने पांच वर्षों के कार्यकाल में सभी पार्षदों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मेयर राजीव जैन ने कहा कि निगम ने बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में शहर की सेवा जारी रहेगी। नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने कहा कि जो विकास कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाएगा।



भावुक विदाई, गले मिलकर ली गई सेल्फी
कार्यकाल की अंतिम बैठक का समापन बेहद भावुक रहा। सभी पार्षद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक-दूसरे के गले मिले। पार्षदों ने पिछले नौ माह में रिकॉर्ड विकास कार्य करवाने के लिए मेयर और आयुक्त के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। अंत में मेयर, विधायक, आयुक्त और सभी पार्षदों ने ग्रुप फोटो व सेल्फी लेकर इस ऐतिहासिक कार्यकाल को यादगार बना दिया। बैठक में हरिप्रकाश सैनी, पुनीत राई, सुरेंद्र नैय्यर, सुरेंद्र मदान, बबिता त्रिभुवन कौशिक, मुकेश सैनी, रेनू परवीन कपूर, राजीव सरोहा, इंदु संजीव वलेचा सहित अन्य पार्षद व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed