{"_id":"69012b9157943cd2e10fc1bd","slug":"the-face-of-model-culture-and-cluster-schools-will-change-sonipat-news-c-197-1-snp1008-144417-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मॉडल संस्कृति एवं क्लस्टर विद्यालयों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मॉडल संस्कृति एवं क्लस्टर विद्यालयों की बदलेगी सूरत
Wed, 29 Oct 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो 30- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। संवाद
- फोटो : Samvad
सोनीपत। शिक्षा विभाग ने जिला के 64 क्लस्टर रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की सूरत बदलने का निर्णय लिया है। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने व उन्हें आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा।
इसके लिए विभाग ने करीब 13 करोड़ का बजट तैयार कर राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, पंचकूला को भेजा है। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा विभाग ने राजकीय विद्यालयों की कायाकल्प करवाने का लक्ष्य रखा है ताकि इन विद्यालयों में विद्यार्थियाें को निजी स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया करवाकर विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सके।
इसी उद्देश्य के तहत विभाग जिला के 64 मॉडल संस्कृति एवं क्लस्टर विद्यालयों में विभिन्न खामियों को दूर करवाएगा। इन विद्यालयों में विद्यार्थियाें की सुविधा के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान संबंधी विषयों की लैब के निर्माण से लेकर नई चारदीवारी करवाने, कमरों की मरम्मत, शौचालयों का व्यवस्था में सुधार, कम्प्यूटर कक्ष, एक्टिविटी कक्ष का निर्माण करवाने या मरम्मत जैसे कार्यों को शामिल किया गया है। जिस विद्यालयों में व्यवस्थाओं का अभाव है, वहां प्राथमिकता के हिसाब से सुविधा देंगे।