फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The estimate of submersible in hockey ground was prepared and sent again, electricity supply stopped due to burning of meter

Sonipat News: हॉकी मैदान में सबमर्सिबल का एस्टीमेट दोबारा बनाकर भेजा, मीटर जला होने से बिजली व्यवस्था ठप

Sat, 28 Dec 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Dec 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
The estimate of submersible in hockey ground was prepared and sent again, electricity supply stopped due to burning of meter
सोनीपत। सेक्टर-4 स्थित खेल परिसर के हॉकी मैदान में अव्यवस्था हावी है। मैदान में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। मैदान में करीब दो साल से मरम्मत का कार्य चल रहा है। मैदान में मीटर जला होने के कारण बिजली व्यवस्था भी ठप पड़ी हुई है। निगम अधिकारियों ने अब दोबारा सबमर्सिबल लगाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

हॉकी मैदान में सबमर्सिबल न लगने के कारण मरम्मत कार्य अधर में लटका हुआ है। मैदान में सबमर्सिबल की पानी की मोटर फंस गई थी, जिसकी वजह से बजट बढ़ गया है। नगर निगम के जेई संदीप खोखर ने बताया कि मैदान पर सबमर्सिबल लगाने के लिए पहले भी एस्टीमेट तैयार किया गया था, लेकिन अब समय व मोटर फंसने की वजह से दोबारा एस्टीमेट बनाया गया है। मैदान में सबमर्सिबल लगाने के लिए 21 लाख का एस्टीमेट तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि सबमर्सिबल में 30 हॉर्सपावर की मोटर लगाई जाएगी। साथ ही सबमर्सिबल को करीब 600-700 फुट डीप लगाया जाएगा। हॉकी प्रशिक्षक अनिल ने बताया कि मैदान पर एस्ट्रोटर्फ की जर्जर हालत को दुरुस्त करवा दिया गया है। साथ ही टर्फ की सफाई का कार्य भी करवा दिया गया है। वही, जल्द ही सभी कमियों को दूर कर दिया जाएगा। इसके लिए मैदान पर कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि मैदान पर अब बस पानी की आवश्यकता है। इसके बाद मैदान अभ्यास के लिए तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

मैदान में ठप पड़ी बिजली व्यवस्था
एस्ट्रोर्टफ मैदान का मीटर भी जला हुआ होने के कारण से बिजली व्यवस्था ठप पड़ी है। बिना बिजली के मैदान में सुधारीकरण का कार्य नहीं किया जा सकता। नगर निगम ने हॉकी मैदान की मरम्मत के लिए 17 लाख रुपये का बजट जारी किया था। अब निगम के अधिकारियों ने सबमर्सिबल लगाने के लिए एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है। सबमर्सिबल लगने के बाद मैदान खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
खेल परिसर में बने हॉकी मैदान को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मैदान पर पानी के छिड़काव के लिए छह स्प्रिंकलर गन लगा दी गई है। साथ ही एस्ट्रोटर्फ की सिलाई व सफाई का कार्य पूरा किया जा चुका है। जल्द ही मैदान में सबमर्सिबल लगाया जाएगा।



- मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed