फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The essence of all the scriptures in Shrimad Bhagwat Katha: Devi Devaki Shandilya

श्रीमद्भागवत कथा में सभी ग्रंथों का सार : देवी देवकी शांडिल्य

Mon, 17 Nov 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The essence of all the scriptures in Shrimad Bhagwat Katha: Devi Devaki Shandilya
फोटो 53- सोनीपत के शिव नगर स्थित भूरे बाबा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा करती कथावाचक देवी देवकी श
सोनीपत। शिव नगर स्थित भूरे बाबा मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को दूसरा दिन रहा। वृंदावन से कथावाचक देवी देवकी शांडिल्य ने कथा में सती प्रसंग, ध्रुव चरित्र व ऋषभ देव चरित्र के प्रसंग का वर्णन किया। कथावाचक देवी देवकी ने श्रद्धालुओं के साथ भागवत पूजन कर कथा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कथावाचक देवी देवकी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा में सभी ग्रंथों का सार है। मनुष्य से गलती हो जाना बड़ी बात नहीं, लेकिन उसका सुधार व प्रायश्चित जरूरी है। वृंदावन में श्रीकृष्ण ने अपनी जिन लीलाओं को प्रकट किया, वह भक्तों को सुख-सुविधा के लिए किसी भी कठिनाई को स्वीकार करने की प्रेरणा देती हैं।
विज्ञापन

कथा का श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं पर भगवान की सीधी कृपा होती है। धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र से निकले गीता के ज्ञान से पूरी दुनिया के लोग धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा ले रहे हैं। मंदिर प्रबंधन समिति के प्रधान राकेश गोयल ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का 21 नवंबर तक दोपहर 2 से 6:30 बजे तक श्रद्धालुओं को श्रवण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 नवंबर को हवन व भंडारे के साथ कथा संपन्न होगी। कथा में संयोजक संजय जैन, पंडित शंकर स्वरूप शास्त्री, सुभाष जिंदल, अशोक गुप्ता, पवन जैन, महावीर जिंदल, नरेंद्र मित्तल, संतोष ठाकुर, पूजा जैन, आशा देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed