फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The district will be illuminated on Diwali, there will be 24 hours power supply till November 3.

Sonipat News: दिवाली पर रोशन होगा जिला, 3 नवंबर तक 24 घंटे होगी बिजली आपूर्ति

Wed, 30 Oct 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 30 Oct 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
The district will be illuminated on Diwali, there will be 24 hours power supply till November 3.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। धनतेरस के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो गई। इस दौरान जिला रोशन रहेगा। त्योहार को देखते हुए बुधवार से 3 नवंबर तक निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। बिजली निगम ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल तैयार किया है। इसको लेकर बिजली निगम की ओर से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
बिजली निगम ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लाइन व ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराई है। भैयादूज पर्व तक जिले में शहर ही नहीं बल्कि गांव भी 24 घंटे जगमग रहेंगे। बिजली निगम ने किसी भी तरह के फाल्ट को तत्काल दूर करने के लिए 600 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। साथ ही 3 नवंबर तक शिकायत केंद्र पर 24 घंटे कर्मचारी मौजूद रहेंगे। वर्तमान में रोजाना 101 से 120 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही है। दिवाली के दौरान फैक्टरियां व अन्य उद्योग बंद होने से बिजली की खपत कम हो जाती है। दिवाली पर करीब 20 फीसदी तक की कमी आती है। पिछले साल 12 नवंबर को दिवाली के दिन 50.83 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

फाल्ट ठीक करने के लिए तैनात रहेंगे कर्मी

बिजली निगम ने भी लोगों को निर्बाध बिजली देने की तैयारी कर ली है। दिवाली के दिन लोग अपने घर प्रतिष्ठानों पूरी तरह से रोशन रखते हैं। बिजली आपूर्ति सुचारु रखने को कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और 37 मोबाइल ट्रांसफार्मर तैयार रखे हैं। किसी भी फाल्ट को अति शीघ्र ठीक करने के आदेश कर्मचारियों को दिए गए हैं। 3 नवंबर तक नई लाइन, नए ट्रांसफार्मर रखने या नई परियोजनाओं पर कार्य न करने को कहा, ताकि जिला वासियों को निर्बाध आपूर्ति मिलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन

दिवाली पर्व के चलते 3 नवंबर तक तक निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति की जाएगी। 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। किसी भी तरह के फाल्ट को जल्द ठीक किया जाएगा।-गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed