फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Deputy Speaker of the Assembly inaugurated the library in Prajapati Dharamshala

विधानसभा उपाध्यक्ष ने प्रजापति धर्मशाला में किया पुस्तकालय का उद्घाटन

Mon, 11 Jul 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Speaker of the Assembly inaugurated the library in Prajapati Dharamshala
गन्नौर। महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति जयंती के अवसर पर रविवार को गन्नौर स्थित प्रजापति धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन कर भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

रणबीर गंगवा ने कहा कि पुस्तकालय के निर्माण से यहां के युवाओं को अधिक फायदा होगा। बच्चों को पढ़ने के लिए शांतिपूर्ण जगह मिलेगी। बच्चे पढ़-लिखकर अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। जिससे एक सभ्य समाज का निर्माण करेंगे। उन्होंने दक्ष प्रजापति के बारे में कहा कि महापुरुष किसी भी धर्म व जाति के न होकर सभी के होते हैं। उनका व्यक्तित्व, उनके विचार व उनके आदर्श प्रकाश स्तंभ की तरह हैं। कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष ने अपने स्वैच्छिक कोटे से पुस्तकालय के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। गंगवा ने कहा कि महापुरुषों ने जो समानता का संदेश दिया है, उसे साकार करने के लिए हमने अनेक ऐसी योजनाएं बनाई है। हम सभी वर्गों के सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

वहीं सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व राज्य सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियों का निर्माण कर रही है। विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि समाज में शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है। जिससे समाज में फैली बुराइयों का अंत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। जिससे वे अपने जीवन में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम आयोजकों ने मुख्यातिथि रणबीर गंगवा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर ईश्वर, सतबीर वर्मा, सरपंच सुरेंद्र उड़ाना, सुभाष चंद प्रजापति, नवीन प्रजापति, दर्शन सिंह लाडवा, शौकीन वर्मा, धर्मपाल, सुखबीर, मास्टर ओमप्रकाश, प्रेमचंद ठेकेदार, रामसिंह बेगा, बिजेंद्र कुमार व रामफूल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed