{"_id":"67bc939ace490a47d90efabe","slug":"the-contract-for-cleaning-in-the-city-has-been-extended-till-31-august-sonipat-news-c-197-1-snp1003-132785-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शहर में सफाई का ठेका 31 अगस्त तक बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शहर में सफाई का ठेका 31 अगस्त तक बढ़ाया
विज्ञापन
सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय ने शहर की सफाई के काम का खत्म हुआ ठेका आगे बढ़ाने के लिए 31 अगस्त तक की मंजूरी दी है। अब नगर निगम क्षेत्र के सफाई कर्मियों को वेतन के लिए बार-बार आंदोलन नहीं करना पड़ेगा। वहीं, निगम क्षेत्र में पानी आपूर्ति के लिए टेंडर तीन माह के लिए बढ़ाया है।
ट्यूबवेल ऑपरेटर निगम की ओर से लगाए गए टेंडर का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह टेंडर पिछले टेंडर से बहुत कम राशि में लगाया गया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर में 27 अगस्त 2024 को सफाई का टेंडर खत्म हो गया था। उसके बाद से संविदा सफाई कर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा था। इससे वह आंदोलन कर रहे थे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद दोनों एजेंसियों के सफाई कर्मी काम पर तो लौट आए थे लेकिन निकाय से मंजूरी मिलने के असमंजस में सही तरीके से काम नहीं कर पा रहे थे। अब सरकार ने 31 अगस्त तक की टेंडर के विस्तार की अनुमति दी है। इससे पहले 5 फरवरी को निगम आयुक्त हर्षित कुमार के आश्वासन पर सफाई कर्मी काम पर लौट गए थे।
शहर के पूर्वी क्षेत्र में 65 संविदा पंप ऑपरेटर्स कार्यरत है। उन्होंने वेतन की मांग को लेकर 20 व 21 जनवरी को हड़ताल की थी। इसके चलते 12 बूस्टिंग स्टेशन व 70 ट्यूबवेल दिनभर बंद हो गए थे। पानी आपूर्ति ठप होने के कारण करीब डेढ़ लाख लोगों को परेशानी हुई थी। पूर्वी क्षेत्र में पानी आपूर्ति का टेंडर अक्तूबर 2024 में खत्म हो गया था। अब सरकार ने तीन माह के लिए पानी आपूर्ति व सीवर सफाई के टेंडर का विस्तार किया है। शहर के पूर्वी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए 51.01 लाख रुपये की मंजूरी दी है। वहीं, शहर के पूर्वी क्षेत्र में वार्ड नंबर 1 से 07 और वार्ड 8 से 14 में सीवर सफाई के लिए 61.78 लाख-61.78 लाख रुपये मंजूर किए गए है। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में सीवर सफाई के लिए 46.29 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
--
सरकार ने पानी आपूर्ति व सीवरेज के लिए तीन माह के लिए पुराने टेंडर का विस्तार किया है। वहीं, भविष्य में एक साल के लिए नया टेंडर लगा दिया गया है। इसके अलावा सरकार ने सफाई के टेंडर के विस्तार की मंजूरी दी है। 31 अगस्त तक सफाई का टेंडर बढ़ा दिया है।
डॉ. नरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम