{"_id":"658c615ff5dc9618ef0cb7f8","slug":"the-conductor-returned-the-laptop-and-bag-of-books-to-the-passenger-sonipat-news-c-197-1-snp1002-11476-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: परिचालक ने यात्री को लौटाया लैपटॉप व किताबों का बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: परिचालक ने यात्री को लौटाया लैपटॉप व किताबों का बैग
Wed, 27 Dec 2023 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। गोहाना के बस अड्डा में परिचालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बस में मिला यात्री का बैग वापस लौटा दिया है। बैग में यात्री का लैपटॉप व किताब थी, जिसके बाद रोडवेज कर्मियों ने चालक व परिचालक को प्रोत्साहित किया है। सोनीपत के सरस्वती विहार निवासी अमित रोडवेज की गोहाना सब डिपो की बस में अपना बैग भूल गए थे। परिचालक ईमानदारी पर रोडवेज अधिकारियों ने भारत सिंह और चालक सुनील को प्रोत्साहित किया। यात्री अमित ने बताया कि बैग की तलाश के लिए उन्होंने सोनीपत बस अड्डा पर अधिकारियों से संपर्क किया। इस अवसर पर परिचालक अशोक पांचाल, सुनील व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन