फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The closed bus station will be renovated, a complex will also be built

Sonipat News: बंद बस अड्डे का होगा नवीनीकरण, कॉम्प्लेक्स भी बनेगा

Wed, 02 Apr 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 02 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The closed bus station will be renovated, a complex will also be built
फोटो 21- सोनीपत के गन्नौर में गांवाें के दौरे के दौरान जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोध
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि शहर में बंद पड़े बस अड्डे को नया रूप देने के लिए परिवहन व लोक निर्माण विभाग से प्रस्ताव पास करवा लिया गया है। अब बस अड्डे का जल्द नवीनीकरण करवाकर आधुनिक बनाया जाएगा। साथ ही बस अड्डा में कॉम्प्लेक्स भी बनाया जाएगा। इससे सरकार की आमदनी बढ़ने के साथ लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। बस अड्डा में होने वाले निर्माण कार्य के लिए जल्द टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक मंगलवार को जनसंवाद कार्यक्रम के तहत गांव गढ़ी झंझारा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने गांव जफरपुर, भौरा, खेड़ी गुर्जर, बिलंदपुर, अहीर माजरा, कैलाना व एमपी माजरा का भी दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके सामने गांव में पुस्तकालय, इंडोर जिम, पार्क, चौपाल, विद्यालयों में कमरे व ड्रेन नंबर 6 की सफाई करवाने जैसी मांगें रखीं। विधायक ने उनको आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करवाया जाएगा। इस मौके पर पंचायती राज विभाग के एसडीओ विपुल छौक्कर, जेई उमेश, सचिव अनिल कादियान, सरपंच मंजीत कुमार, कर्मबीर, नरेंद्र यादव, मेहर सिंह, कमल मौजूद रहे।

फोटो 21- सोनीपत के गन्नौर में गांवाें के दौरे के दौरान जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोध

फोटो 21- सोनीपत के गन्नौर में गांवाें के दौरे के दौरान जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोध

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed