फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Chief Minister's rally in Kharkhoda will be held on December 28.

Sonipat News: खरखौदा में मुख्यमंत्री की रैली 28 दिसंबर को

Sat, 13 Dec 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 13 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister's rally in Kharkhoda will be held on December 28.
फोटो 42: सोनीपत के सेक्टर-8 ​भजापा जिला कार्यालय में दिनेश अत्री को नियु​क्ति पत्र सौंपते लोकसभ
सोनीपत। सेक्टर-8 स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पार्टी की ओर से जिला स्तर पर आयोजित किए गए कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की व्यापक समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम का मूल्यांकन ही भविष्य की रणनीति को प्रभावी बनाता है।
विज्ञापन

विधायक पवन खरखौदा ने बताया कि 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खरखौदा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक साबित होगी और मुख्यमंत्री की ओर से खरखौदा व आसपास के इलाकों के लिए कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की घोषणाएं प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

लोकसभा प्रभारी सतीश नांदल ने जिला संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी के 56 प्रकोष्ठों व मोर्चों के पदाधिकारियों, जिला संयोजकों, जिला प्रभारियों एवं अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने जिला भाजपा के लगभग 350 कार्यकर्ताओं को सम्मान-पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए सरकार की ओर से विशेष आत्मनिर्भर भारत यात्रा रथ तैयार किया गया है। यह रथ शीघ्र सभी हलकों में पहुंचकर जनता को जागरूक करेगा।

इस दौरान भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, सुमित्रा चौहान, मोनिका दहिया, नीरज कुमार, तरुण देवीदास आजाद नेहरा, शिमला देवी, सुरेंद्र मदान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed